Breaking News

रायपुर@ नड्डा ने की विष्णु सरकार की सराहना और कांग्रेस पर साधा निशाना

Share

@ साय ने भी कांग्रेस
पर किया कटाक्ष
रायपुर,13 दिसम्बर 2024 (ए)।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा विष्णुदेव साय सरकार की पहली वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे। उन्होंने साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सभा में राज्‍य सरकार की सराहना करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को राज्य में भूपेश बघेल और दिल्ली में राहुल गांधी से सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, अपराधीकरण, तुष्टीकरण, वोट बैंक की राजनीति और फूट डालो, राज करो की नीति पर आधारित थी।
छत्‍तीसगढ़ में मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्‍व वाली भाजपा सरकार ने आज एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। राज्य सरकार इसे जनादेश परब के रुप में मना रही है। इस मौके पर राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में आज भव्‍य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी शामिल हुए। इस मौके पर विधानसभा स्पीकर के साथ ही प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव के साथ सभी मंत्री और संगठन के नेता मौजूद थे। जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि मै माता कौशल्या के जन्मस्थान और भगवान राम के ननिहाल आया हूं। 13 दिसंबर को साय सरकार का गठन हुआ था, आज हम सरकार की उपलब्धियों को लेकर आपके बीच है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हम सत्ता का उपयोग करके जनता की सेवा करते है। कांग्रेस पार्टी सत्ता का उपभोग करती है, यही अंतर दोनों पार्टियों में है। जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी सरकार ने महतारी वंदन योजना से एक- एक हजार देने की बात कही थी। जिसे हमने सरकार में आते ही पूरा किया। नड्डा ने कहा कि आपने जिसे सत्ता में बिठाया है, उसके रहने और नहीं रहने से क्या फायदा होगा इसका भी मूल्यांकन करना चाहिए। बीजेपी सिर्फ विकास की राजनीति करती है। बीजेपी लोगों की सेवा के लिए बनी है। कांग्रेस पार्टी लोगों का हक छीनकर मेवा खाने का काम करती है। कांग्रेस पार्टी को आराम दो, यहां बैठे लोगों को काम दो। जो काम कर रहे हैं, उनको मौका दो। कांग्रेस का खोटा सिक्का नहीं चलेगा। कांग्रेस के लोग कहते थे महतारी वंदन योजना बंद हो जाएगी। योजना तो बंद नहीं होगी, लेकिन कांग्रेस का भविष्य बंद हो जाएगा। जेपी नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार ने नक्सलवाद पर नकेल कसा है। गरीबों के लिए घर बन रहे हैं, युवाओं को नौकरी मिल रही है, रेलवे का बजट नौ गुना बढ़ा है, 5 नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। आईआईटी भिलाई परिसर का उद्घाटन हुआ है और राजनंदगांव में देश की सबसे बड़ी बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली बनाई जा रही है।


Share

Check Also

कोरिया@ अगर जुलूस ही न्याय है तो अदालतों की जरूरत क्या?

Share जब भीड़ ताली बजाए और पुलिस जुलूस निकाले — तब संविधान चुप क्यों हो …

Leave a Reply