@पत्रकार वार्ता में किरण देव ने स्पष्ट आरोप लगाया कि यह कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर पर तय हुई साजिश के तहत हो रहा…
रायपुर,04 नवम्बर 2024 (ए)। प्रदेश की राजधानी रायपुर में लगातार हो रही हत्या की वारदातों से यहां की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इसी मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह पत्रकारों को बयान दे रहे थे, इसी दौरान सेंट्रल जेल परिसर में गोली चलने की खबर आ गई। यहां एक आदतन बदमाश पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी।
लॉ एन्ड आर्डर के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार
एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में किरण देव ने स्पष्ट आरोप लगाया कि यह कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर पर तय हुई साजç¸श के तहत हो रहा है कि समूचे देश-प्रदेश को अराजकता में धकेल दो, फिर चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करो। भय और आतंक का वातावरण निर्माण करो।
किरण देव सिंह ने प्रदेश में बढ़ते अपराध, तनाव और अराजकता के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कथित तौर पर कांग्रेस के लोगों की कारगुजारियों को सामने रखा है और कहा कि जहां एक ओर छत्तीसगढ़ प्रदेश अपना 25वां राज्योत्सव मना रहा है, वहां बड़े दुख और चिंता के साथ कांग्रेस की कारगुज़ारियों को आपके बीच रखने की विवशता है।
देव ने साफ-साफ लफ्जों में आरोप लगाया कि प्रदेश में जहां भी अपराध और तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, उसकी जड़ में कांग्रेस है। कांग्रेस जान-बूझकर छत्तीसगढ़ को आग में झोंकना चाहती है। इसलिए पहले ख़ुद अपराध को अंजाम देती है, षड्यंत्र रचती है और फिर उस मुद्दे पर सरकार को घेरने में उसके बड़े नेता लग जाते हैं।
दामाखेड़ा की घटना में कांग्रेस नेता का हाथ
किरण देव ने कहा कि अभी दामाखेड़ा में कबीरपंथ ही नहीं, समूचे प्रदेश की आस्था के केंद्र पर हमला करने वाला भी कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता निकला है। इसका प्रमाण स्वयं प्रकाशमुनि साहब के फेसबुक के पोस्ट में है। प्रकाशमुनि साहेब ने अपने फेसबुक पोस्ट में इस बात का उल्लेख किया है कि इस घटना में भी अपराधी सरपंच पति कांग्रेस पार्टी का ही कार्यकर्ता है। प्रकाशमुनि साहब ने स्पष्ट यह आरोप लगाया है कि दामखेड़ा की घटना को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। कांग्रेस के इस कृत्य की जितनी भर्त्सना की जाए, कम है।
इस प्रेस वार्ता में किरण देव सिंह ने कहा कि बीते 5 वर्ष में किस तरह से छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया गया। जहां-जहां बीजेपी की सरकार है वहां-वहां नरेटिव सेट किया गया है7 छत्तीसगढ़ में जब भी कोई घटना होती है, तो कांग्रेस द्वारा लॉ एन्ड आर्डर का सवाल उठाकर भय फ़ैलाने का प्रयास किया जाता है, वही जब इन घटनाओं में जब कांग्रेस से जुड़े लोगों की संलिप्तता पाई जाती है, तो वह बैकफुट पर आने लगती है। किरण देव सिंह ने कहा कि बलौदा बाजार की घटना,सूरजपुर की घटना, अभी दामाखेड़ा की घटनाज् में किस की संलिप्ता सामने आई हैज् प्रकाशमुनि ने भी ट्वीट किया है, उन्होंने भी सवाल किए हैं, उसका जवाब क्यों नहीं दे रही हैज् इसमें जहर घोलने का काम अशांति का काम कौन कर रहा है।
इस प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया के माध्यम से ही यह जानकारी सामने आयी कि राजधानी के सेंट्रल जेल परिसर में गोलीबारी हुई है। मीडिया ने इस संबंध में भी सवाल दागा। तब किरण देव ने कहा कि अभी हमें आपसे इस घटना की जानकारी मिल रही है। इसके बारे में संज्ञान लेकर हम बातचीत करेंगे।
किरण देव ने कहा कि दामाखेड़ा में कबीरपंथ के आचार्य जी के निवास पर हुए हमले की भाजपा घोर भर्त्सना करती है और इसके पीछे के षड्यंत्र का पता लगा कर दोषियों को, चाहे वह कितना ही बड़ा कांग्रेसी क्यों न हो, सलाख़ों के पीछे भिजवाए बिना भाजपा चैन से नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश में अशांति, अराजकता और आतंक फैलाने और फिर उस आग पर अपना हाथ सेंकने की छूट प्रदेश की भजपा सरकार बिल्कुल नहीं दे सकती।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur