शताब्दी नगर के एक भवन में शकुन की अध्यक्षता वाली समिति का कब्जा
रायपुर,23 फरवरी 2024(ए)। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही कार्रवाई का क्रम शुरू हो गया है। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व मंत्री डा. शिव डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया को नगर निगम ने नोटिस जारी कर शताब्दी नगर के एक भवन को खाली करने कहा है। सूत्रों की माने तो शकुन डहरिया की अध्यक्षता वाली राजश्री सद्भावना समिति का कब्जा इस भवन पर है। इस भवन के रेनोवेशन पर उनके पति शिव डहरिया के नगरीय प्रशासन मंत्रित्व काल में निगम और स्मार्ट सिटी फंड से एक करोड़ रूपए खर्च किए थे। यह भवन, डहरिया के स्व निवास से लगा हुआ था। कब्जे के इस मामले को लेकर नगर निगम की दो दिवसीय बजट बैठक में भाजपा ने खुलासा कर हंगामा खड़ा किया गया था। मामले को भारी पड़ता देख महापौर एजाज ढेबर के निर्देश पर निगम प्रशासन ने आज सभा समाप्ति के बाद शकुन डहरिया को 72 घंटे के भीतर कब्जा खाली करने कहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur