Breaking News

नई दिल्ली/रांची@दिल्ली में हेमंत सोरेन के आवासऔर झारखंड भवन में ईडी की दबिश

Share


नई दिल्ली/रांची,29 जनवरी 2024 (ए)।
ईडी ने सोमवार सुबह सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास और झारखंड भवन में दबिश दी है। सोरेन फिलहाल दिल्ली में ही हैं। वह 27 जनवरी की शाम करीब आठ बजे चार्टर्ड प्लेन से रांची से दिल्ली गए थे। खबर है कि उन्होंने वहां ईडी की कार्रवाई को लेकर अपने वकीलों और विधि- विशेषज्ञों से कानूनी परामर्श किया है।ईडी की इस दस्तक की खबर के साथ ही रांची में सरकार और प्रशासन अलर्ट मोड में है। सीएम आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को रांची पहुंचने को कहा है।राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने अफसरों की आपात बैठक बुलाई है। रांची के एसएसपी ने भी सभी थानेदारों को तलब किया है।


Share

Check Also

बागपत@ मां-बाप ने बेटी को गला दबाकर बेरहमी से मार डाला

Share बागपत,19 जून 2025 (ए)। जिले के बड़ौत क्षेत्र के लुहारी गांव में प्रेम प्रसंग …

Leave a Reply