अंबिकापुर@स्वास्थ्य मंत्री के निज सहायक बने रमेश सिंह

Share

अंबिकापुर,10 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। सामान्य प्रशासन विभाग छाीसगढ़ शासन ने मंत्रियों के निज सचिव, निज सहायक और ओएसडी की नियुक्ति की है।
सहायक ग्रेड-3 रमेश कुमार सिंह की सेवाएं उनके पैतृक विभाग से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की निजी स्थापना में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ किया गया है। अपर कलेक्टर आशुतोष पाण्डेय को श्याम बिहारी जायसवाल की निजी स्थापना में विशेष सहायक के पद पर पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर बालोद संजय कुमार मरकाम को श्याम बिहारी जायसवाल की निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।
बताते चलें कि रमेश सिंह पूर्व भाजपा शासन काल में एक वरिष्ठ मंत्री के निज सहायक का कार्यभार संभाल चुके हैं।


Share

Check Also

रायपुर@ बी.एड.परीक्षा में अव्यवस्था

Share कई छात्र एग्जाम देने से छूटेरायपुर,22 मई 2025 (ए)। 22 मई 2025 गुरुवार को …

Leave a Reply