Breaking News

दुर्ग@महतारी वंदन पर मचा बवाल

Share


भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी


दुर्ग,15 नवम्बर 2023 (ए)।
भाजपा के महतारी वंदन योजना के फॉर्म भराए जाने पर जमकर घमासान हुआ। विवाद इतना बढ़ गया की बीच बचाव के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को आना पड़ा. बता दें ये भाजपा स्टार प्रचारक जहां एक ओर खुर्शीपार में प्रचार करने आए थे। वहीं दूसरी ओर विवाद हुआ।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर सरगर्मी तेज है। चुनाव प्रचार के बीच प्रदेश के कई जगहों से भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी का मामला सामने आया है। वहीं दुर्ग जिले के भिलाई के खुर्शीपार में भी भाजपा और कांग्रेस में विवाद हुआ है।
भिलाई के खुर्शीपार क्षेत्र में भाजपा के महिला मोर्चा द्वारा महतारी वंदन योजना फॉर्म की जानकारी लोगों को दी जा रही थी. जिसे लेकर जोन 4 खुर्शीपार के पार्षद भूपेंद्र यादव ने महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक का विरोध करना शुरू कर दिया।
इस विरोध के दौरान कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में जमकर झूमाझटकी भी हुई. जिसके कारण पुलिस बल भी बुलानी पड़ी. मंगलवार की रात लगभग 9 बजे हुई इस घटना को लेकर अब दोनों ही दलों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


Share

Check Also

कोरिया@ अगर जुलूस ही न्याय है तो अदालतों की जरूरत क्या?

Share जब भीड़ ताली बजाए और पुलिस जुलूस निकाले — तब संविधान चुप क्यों हो …

Leave a Reply