अंबिकापुर@6 लाख 51 हजार 353 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्या का फैसला

Share


अंबिकापुर,30 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। विधानसभा चुनाव में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जिले में 30 संगवारी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इन मतदान केन्द्रों में मतदान दल और सुरक्षा बल सहित अन्य स्टाफ महिलाएं होंगी। संगवारी मतदान केन्द्रों पर महिलाएं ही पीठासीन अधिकारी और मतदान से संबंधित अन्य कार्य करेंगी। इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी महिला सुरक्षा बल को सौंपी जाएंगी। वहीं हर विधानसभा में 1-1 दिव्यांग व युवा मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। उक्त जानकारी कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर 2023 के तिथि के अनुसार जिले में कुल 6 लाख 51 हजार 353 मतदाता हैं। जिसमें पुरूष 3 लाख 22 हजार 69 व महिला 3 लाख 29 हजार 267 हैं। थर्ड जेण्डरों की संख्या 17 है। इसी तरह युवा मतदाता की बात करें तो जिले में 18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 24 हजार 2 सौ 87 है। वहीं 20-29 वर्ष के 1 लाख 55 हजार 8 सौ 57 है। कुल युवा मतदाताओं की संख्या 1 लाख 80 हजार 144 है। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जिले में 30 संगवारी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। जिसमें हर विधानसभा क्षेत्र में 10-10 संगवारी मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इन मतदान केन्द्रों पर इन मतदान केन्द्रों में मतदान दल और सुरक्षा बल सहित अन्य स्टाफ महिलाएं होंगी। संगवारी मतदान केन्द्रों पर महिलाएं ही पीठासीन अधिकारी और मतदान से संबंधित अन्य कार्य करेंगी। इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी महिला सुरक्षा बल को सौंपी जाएंगी। इसी तरह तीनों विधानसभा क्षेत्र में 1-1 दिव्यांग मदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इसी तरह तीनों विधानसभा क्षेत्र में 1-1 युवा मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। यहां भी सभी मतदान कर्मचारी 20-29 वर्ष के आयु वर्ग की ड्यूटी लगाई जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जिसमें कंट्रोल रूप टेलीफोन के माध्यम से आचार संहिता लगने के बाद 5 शिकायतें प्राप्त हुई थी। इसी तरह एनजीआरएस के माध्यम से 8, सीएमएस के माध्यम से 14 शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिसे निराकरण कर लिया गया है। ऑलाइन शिकायों की संख्या 8 है। जिसमें 7 शिकायतों का निराकरण कर लिया गया है। वहीं सी विजील के माध्यम से 24 शिकायतें प्राप्त हुई है। जिसमें 18 ड्रॉप है। 6 निराकरण कर लिया गया है। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। आचार संहिता को पालन कराने के लिए जिला निर्वाचन द्वारा उडऩदास्ता दल का गठन किया गया है। उडऩदस्ता दल ने कार्रवाई करते हुए अब तक 70 लाख का शराब, 17 लाख 38 हजार 297 रुपए के वैलू का ड्रग्स सहित अन्य सामान जत कए गए हैं। कुल 42 लाख 68 हजार वैलू का सामान जत किया गया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ कौशलपुर,नवापारा कला,गोंडपारा,धरतीपारा ग्राम पंचायत मे मिली सामुदायिक शौचालयों को स्वीकृति

Share सूरजपुर,03 मई 2025 (घटती-घटना)। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत कलेक्टर श्री एस .जयवर्धन के …

Leave a Reply