पिट्ठुल में प्रथम,हैंडबाल में पुरूष टीम द्वितीय
अंतर महाविद्यालयीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में विवि इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम हिस्सा ली
अम्बिकापुर,12 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। अंतर महाविद्यालयीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबिकापुर से महिला-पुरूष टीम भाग ली। पिट्ठुल महिला प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर द्वारा किया गया। इसमें विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबिकापुर की टीम ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हैंडबाल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय पॉलीटेक्निक सूरजपुर द्वारा किया गया था। इसमें विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबिकापुर का मुकाबला शासकीय पॉलीटेक्निक सूरजपुर से हुआ। इसमें विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त की। इस अवसर पर छाीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के कुलपति डॉ. मुकेश कुमार वर्मा, कुलसचिव डॉ. केके वर्मा एवं संस्था के प्राचार्य डॉ. राम नारायण खरे ने मिली सफलता के लिए प्रतिभागियों को बधाई दी। क्रीडा प्रतियोगिता के टीम मैनेजर मनोज कुमार देवांगन एवं कोच पूनम दीवान थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur