Breaking News

रायपुर@विधानसभा चुनाव से पहले दो कलेक्टर व तीन एसपी को हटाया

Share


प्रभार से मुक्त होने का दिया आदेश,तीन नामों का पैनल मंगाया


रायपुर,11 अक्टूबर 2023 (ए)।
बुधवार शाम छत्तीसगढ़ के दो कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया है। हटाए जाने वाले कलेक्टरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा शामिल हैं। वहीं पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा शामिल हैं।इसके अलावा चुनाव आयोग ने दो एडिशन एसपी को भी हटा दिया है। इनमें बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव शामिल हैं। हटाए गए सभी अधिकारियों को अपने कनिष्ट अधिकारी को सौंपने कहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री हरि अखंड कीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ,24 घंटे गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन

Share अम्बिकापुर,31 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। नगर के मंगलपारा सिकरी रोड स्थित यज्ञ सेवा समिति द्वारा …

Leave a Reply