Breaking News

सूरजपुर@एसआरवीएम से राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता के लिए दो खिलाड़ी चयनित

Share


सूरजपुर,20 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। 23वीं राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन अलग-अलग विधाओं में इस समय छाीसगढ़ में किया जा रहा है।जिसमें खिलाड़ी अपने खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं । नगर की अग्रणी शिक्षण संस्थान साधुराम विद्या मंदिर सूरजपुर के खिलाडि़यों ने ताइमंडो एवं तलवारबाजी में कुल 7 मेडल प्राप्त किया हैं । राज्य स्तरीय फेंसिंग (तलवारबाजी) प्रतियोगिता का आयोजन बलौदा बाजार में 14 से 17 सितंबर तक किया गया था । विद्यालय से सरगुजा संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए 9 खिलाडि़यों ने भाग लिया था, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कक्षा आठवीं के कैलाश कुमार को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। वही कक्षा ग्यारहवीं आन्या सिंह,ईशा ठाकुर, लरेब हाशमी तथा प्रियांजली कुशवाहा को अलग-अलग आयु वर्ग में ब्रांज मेडल प्राप्त हुआ है।अन्य विधा में राज्य स्तरीय ताइमंडो प्रतियोगिता का आयोजन कोरबा में किया गया था जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए एस एस आर वी एम ताइमंडो मार्शल आर्ट अकादमी के दीपक कुमार को गोल्ड मेडल एवं सारिका द्विवेदी को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है। अपने विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए कक्षा आठवीं के कैलाश कुमार का चयन बस्तर में होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है।वहीं ताइमंडो में भी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दीपक कुमार का चयन राष्ट्रीय स्तरीय ताइमंडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ सूरजपुर में महिला थाना का हुआ शुभारंभ…मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया लोकार्पण

Share एसआई पुष्पा तिर्की बनीं जिले की पहली महिला थाना प्रभारी,महिलाओं को अब अपनी शिकायतों …

Leave a Reply