Breaking News

बैकुण्ठपुर@भाजयुमो कोरिया ने सनातन धर्म विरोधी मंत्री व कांग्रेस सरकार का किया पुतला दहन

Share

बैकुण्ठपुर 07 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। भाजयुमो कोरिया ने सनातन धर्म विरोधि मंत्री, कांग्रेस सरकार का किया पुतला दहन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह ने कहा मिट गए सनातन को मिटाने वाले कांग्रेस हमेशा सनातनी विरोधियों का पोषण करती है, तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन विरोधी बयान के माध्यम से राष्ट्र को तोड़ने का काम किया है,जो की समस्त सनातनियों के लिए निंदा का विषय है। कोरिया में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल के अगुवाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में यूवा मोर्चा के साथियों और महीला मोर्चा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं बंधुओ के द्वारा स्टालिन और घमंडियां कांग्रेस गठबंधन के सरकार का पुतला दहन किया गया और स्टालिन के ऊपर एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुऐ, अपने थाना क्षेत्र बैकुंठपुर में युवा मोर्चा के साथियों के साथ ज्ञापन दिया और एफआईआर की मांग युवा मोर्चा के साथियों के साथ की गई, इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष मती नविता शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य मती वंदना राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष भाजपा नगर पालिक उपाध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा अरुण जयसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष राम प्रताप,भाजपा महामंत्री हर्षल गुप्ता ,संदीप साहू, भानू पाल, गुलाब गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेन्द्र राजवाड़े, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर बंटी, भाजयुमो महामंत्री कुनाल जयसवाल, भाजयुमो मंत्री रमेश तिवारी, सुरेश साहू, भाजयुमो मंत्री अनील रजवाड़े, भाजयुमो जिला सोशल मिडिया प्रभारी चंदन रजवाड़े, भाजयुमो आईटी शेल प्रभारी अभिषेक साहू भाजयुमो शरद सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो, श्री राम दुबे, अशीष यादव, परवेंद्र सिंह भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक कासी, महा मंत्री भाजयुमो मंडल पारस नाथ राजवाड़े, राम रूप राजवाडे, शक्ति साहू, अशीष हनी अन्य उपस्थित रहे।


Share

Check Also

कोरिया@ अगर जुलूस ही न्याय है तो अदालतों की जरूरत क्या?

Share जब भीड़ ताली बजाए और पुलिस जुलूस निकाले — तब संविधान चुप क्यों हो …

Leave a Reply