बैकुण्ठपुर,17 अगस्त 2023 (घटती-घटना)। 27 अगस्त को प्रदेश सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की अहम बैठक जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के स्थानीय विश्राम गृह में प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई मुंगेली जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव गंगा मानिकपुरी महासचिव बिलासपुर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य उत्तम कश्यप संभागीय अध्यक्ष विनोद शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई सम्मेलन को लेकर हुई चर्चा तथा जिले के प्रतिनिधियों की उपस्थिति तथा कार्य योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई बैठक में मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के जिला अध्यक्ष श्री राम बरनवाल प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भारत मिश्रा द्रोणाचार्य दुबे अरुण अग्रवाल उपस्थित रहे तो वही कोरिया जिले से वरिष्ठ संरक्षक फारुख ढेबर जिला अध्यक्ष कृष्ण बिभुति तिवारी महासचिव अनूप बड़ेरिया उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता कोषाध्यक्ष मनोज सिंह कमलेश एक्का ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur