बैकुण्ठपुर@बड़ी आत्मीयता से मिले टी एस सिंहदेव व कोरिया जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नजीर अजहर

Share

  • कोरिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष बड़ी आत्मीयता के साथ टी एस सिंहदेव से गले लगकर उप मुख्यमंत्री बनने की दी बधाई
  • टी एस सिंहदेव के उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देने लोगों का लगा तांता
  • कोरिया जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नजीर अजहर ने भी दी गले लगकर बधाई
  • टी एस सिंहदेव को महराज साहब सरगुजा लिखकर मुख्यमंत्री ने भी दी बधाई
  • उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर टी एस सिंहदेव का कद बढ़ा यह दिखने लगा

बैकुण्ठपुर,30 जून 2023 (घटती-घटना)। राजनीति में पद का क्या महत्व होता है साथ ही राजनीतिक दल में रहते हुए सरकार में रहते हुए पद का क्या महत्व होता है यह तब देखने को मिलता है जब नेताओं को उनके कद अनुरूप पद मिलता है और उनका बढ़ा हुआ कद सामने आता है। ऐसा ही कुछ छाीसगढ़ की राजनीति में देखने को मिल रहा है जब कांग्रेस पार्टी को सरकार बनाए साढ़े चार साल होने के बाद बचे हुए चार माह के लिए सरगुजा महाराज साथ ही अम्बिकापुर विधायक जिनकी छाीसगढ़ कांग्रेस सहित प्रदेश में भी व्यापक लोकप्रियता है को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा हुई और घोषणा होते ही उनका कद बढ़ा हुआ नजर आया और उनसे मिलने लोगों का तांता लगने लगा।
टी एस सिंहदेव के उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री के सुर भी बदले नजर आए उनको लेकर और उन्होंने टी एस सिंहदेव को महराज साहब सरगुजा लिखकर सोशल मीडिया पर बधाई संदेश प्रेषित किया जिससे जाहिर हुआ की राजनीति में पद का क्या महत्व होता है। टी एस सिंहदेव उप मुख्यमंत्री बनते ही सरगुजा पहुंचे और जहां उनसे मिलने उन्हे बधाई देने वालों का तांता लगा देखा गया और अब तक जो टी एस सिंहदेव से मिलने से भी उनके करीब जाने से भी कतराते थे वह सभी नेता बधाई देने कतारबद्ध नजर आए और अपनी बारी का इंतजार भी वह करते देखे गए। टी एस सिंहदेव को बधाई देने पहुंचे लोगों ने बड़े दिनों बाद अपनी आत्मीयता प्रकट की उनके प्रति और उन्हे बधाई दी।
कोरिया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पहुंचे बधाई देने,गले लगकर दी बधाई
बधाई देने कोरिया जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नजीर अजहर भी पहुंचे और उन्होंने टी एस सिंहदेव को गले लगकर बधाई दी। नजीर अजहर ने बड़ी आत्मीयता से टी एस सिंहदेव को गले लगाया वहीं टी एस सिंहदेव ने भी जवाब में आत्मीयता से ही उन्हे गले लगाकर बधाई स्वीकार की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा,सरगुजा महराज साहब को बधाई
टी एस सिंहदेव का कद आलाकमान ने जैसे ही ऊंचा किया प्रदेश के मुख्यमंत्री भी टी एस सिंहदेव के प्रति अत्यंत आत्मीय नजर आए और आदर भाव उन्होंने प्रकट किया और उन्होंने सोशल मीडिया पर बधाई संदेश में लिखा की महराज साहब सरगुजा टी एस सिंहदेव जी को नवीन दायित्व मिलने की बधाई। राजनीति में पद और कद एक दूसरे के पूरक हैं और वही टी एस सिंहदेव के मामले में सही साबित हुआ और उन्हे अब चौतरफा सम्मान मिलना शुरू हो गया।
आलोचना के साथ ही
उपेक्षा का भाव रखने वाले भी पहुंचने लगे बधाई देने

राजनीति में कब ऊंट किस करवट बैठेगा कोई नहीं जानता और इसीलिए राजनीति में असंभव कुछ होता है ऐसा नहीं। माना जाता वही टी एस सिंहदेव के मामले में हुआ जो लोग टी एस सिंहदेव की आलोचना किया करते थे उनके लिए उपेक्षा का भाव रखते थे साथ ही उनसे नजरे चुराकर निकल जाया करते थे अब वह भी बधाई देने वालों की कतार में हैं और कतारबद्ध होकर बधाई देने खड़े नजर आ रहें हैं।
टी एस सिंहदेव समर्थक रनई जमींदार योगेश शुक्ला भी पहुंचे बधाई देने
टी एस सिंहदेव को बधाई देने उनके खास समर्थक रनई जमींदार योगेश शुक्ला भी पहुंचे। योगेश शुक्ला टी एस सिंहदेव के खास समर्थकों में गिने जाते हैं वहीं उनका उनसे आत्मीय रिश्ता है यह बताया जाता है। रनई जमींदार टी एस सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी के लिए उन्हे बधाई देने अपने समर्थकों के साथ पहुंचे।


Share

Check Also

कबीरधाम@ आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दम्पत्ति की मौत

Share कबीरधाम,20 मई 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में प्री मानसून के पहले हो …

Leave a Reply