Breaking News

बैकुंठपुर@मेरा बूथ सबसे मजबूत,पीएम मोदी का देशभर के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद

Share

मेरा बूथ सबसे मजबूत वर्चुअल संवाद में भाजपा ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा

बैकुंठपुर 27 जून 2023 (घटती-घटना)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संवाद से संबोधित किया गया।जिसमे कोरिया जिले से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओ ने पीएम मोदी का संबोधन सुना। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान से प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा का ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत देशभर के 10 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए और भारतीय जनता पार्टी के देश भर के करोड़ों कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किए। पी एम मोदी के संवाद कार्यक्रम में कोरिया जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बढ़चड़कर हिस्सा लिया और मोदी जी के संवाद को सुना।कोरिया भाजपा कार्यकताओं ने जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के मार्ग दर्शन में बैकुंठपुर भाजपा कार्यालय में लैपटॉप के माध्यम से पी एम मोदी के संवाद कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट देखा और सुना।कोरिया भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया की पी एम मोदी ने संवाद में बताया की भाजपा का एक एक कार्यकर्ता अपने बूथ स्तर पर सभी लोगों से परिवार की तरह रहता है और रहना चाहिए,कार्यकर्ता सभी लोगों के सुख दुख में हमेशा साथ रहता है और सभी को रहना चाहिए।भाजपा के एक एक कार्यकर्ता को समाजसेवी होना चाहिए। साथ ही छवि अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता की होनी।भारतीय जनता पार्टी जो देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। वह अपनी साफ छवि और राष्ट्रहित समाज हित लोकतंत्र के सिद्धांतो पर कार्य करती है।ठीक उसी तरह भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता की सोच, संकल्प, और सिद्धांत होना चाहिए।उन्होंने कहा इसी तरह जब सभी परिवार एक साथ अटूट रिश्तों में रहेंगे तो फिर खुद ब खुद होगा मेरा बूथ सबसे मजबूत।संवाद में जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे,जिला महामंत्री पंकज गुप्ता,जिला संवाद प्रमुख विमलकांत गुप्ता,मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू, मंडल उपाध्यक्ष बृजेंद्र जायसवाल,महिला मोर्चा महामंत्री मंजू जीवनानी,अनिल खटीक,सहित सभी मोर्चों के कार्यकर्ता पदाधिकारी ने सुना और देखा। कार्यक्रम का लाइव टेली कास्ट टी वी,लैपटॉप, मोबाईल के माध्यम से बैकुंठपुर भाजपा कार्यालय सहित,पटना मंडल,सोनहत मंडल,कुडेली मंडल, बचरा पोड़ी में देखा और सुना गया।पटना मंडल अंतर्गत चार स्थानों पर संवाद सुना गया।मंडल से कपिल जायसवाल, ध्रुवनाथ तिवारी,संदीप दुबे,अनिल जायसवाल,प्रेम प्रकाश पांडेय,सुरेश साहू,शेरखान,विनोद देवांगन,भंवर लाल सहित सभी कार्यकर्ताओं ने सुना।इसी तरह शक्ति केंद्र डुमरिया ग्राम के बूथ क्रमांक 81,82 में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पी एम मोदी के वर्चुअल संवाद को सुना। संवाद संबोधन में कोरिया भाजपा जिला महामंत्री विनोद साहू,जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े,मंडल महामंत्री श्री राम राजवाड़े,सहित बूथ के कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित रहे।


Share

Check Also

कोरिया@जिले में 5 वीं एवं 8 वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा के परिणाम घोषित

Share 97 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण कोरिया,30 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। कोरिया जिले में …

Leave a Reply