Breaking News

कोरिया@गोंगपा की एक दिवसीय आमसभा एवं संस्कृति कार्यक्रम ग्राम बरदिया में हुआ सम्पन्न

Share

कोरिया 26 जून 2023 (घटती-घटना)। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला कोरिया के तत्वावधान में गत दिवस को रानी लक्ष्मीबाई शौर्य दिवस व एक दिवसीय आमसभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्राम पंचायत बरदिया (पटना 84) में तिरु. राजाराम जांता गोंगपा जिलाध्यक्ष कोरिया के अगुआई में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता तिरुमाल रामप्यारे सिंह सरुता (सदस्य जिला कोर कमेटी जिला कोरिया) के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में मुख्यअतिथि तिरु. अनिल धुर्वे (राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा गोंगपा भारत), एवं विशिष्ट अतिथि तिरु. संजय सिंह कमरो (प्रदेश अध्यक्ष गोंगपा छ. ग.), तिरु. डी. एल. भास्कर (प्रदेश महासचिव गोंगपा छ. ग.) तथा जिला/ब्लॉक के समस्त पदाधिकारी/कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के आम जनता भारी संख्या में शामिल रहे। संस्कृति कार्यक्रम में छ.ग. के प्रसिद्ध गायक सजीवन टांडिया (सपेरा बाबू) एंड टीम के द्वारा झमा-झम छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुति दिए, जिसका आनंद क्षेत्र के लोगों ने बड़ी उत्साह से लिया तथा सभी अतिथियों का उदबोधन को भी बड़ी ध्यान पूर्वक सुना, और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की जयकारा भी लगाया।
भाजपा-कांग्रेस युवाओं के साथ छल कर रही है
उदबोधन के दौरान तिरु. अनिल धुर्वे ने कहा कि युवा ही इस देश की भविष्य हैं, युवाओं द्वारा ही इस देश का भविष्य बदला जा सकता है। क्योंकि भाजपा/कांग्रेस ने हमेशा युवाओं के साथ छल-कपट किया किसी ने रोजगार देने की बात कही तो किसी ने बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही परन्तु किसी ने भी अपने वादे को शत प्रतिशत पूरा नहीं किया। ऐसे जुमले बाजी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का काम हम सबको मिलकर करना है। तभी हमारे देश का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। साथ ही युवाओं को गोंगपा में जुड़कर गोंगपा की सरकार बनाने का आग्रह किया। जिससे प्रभावित हो कर बहुत सारे युवाओं ने गोंगपा में जॉइन किया।
गोंगपा की सरकार बनेगी तब पेसा कानून का कड़ाई से पालन होगा
वहीं तिरु. संजय सिंह कमरो अपने उदबोधन में लोगों के संवैधानिक हक अधिकार की बात बताते हुए पेसा कानून के बारे में बताए और एससी,एस.टी. सब प्लान संविधान की धारा 275 के बारे में भी अच्छे से जानकारी दिए। कमरो जी ने भाजपा, कांग्रेस के किसान/ मजदूर/आदिवासी विरोधी नीतियों को उजागर करते हुए कहा कि अगर गोंगपा की सरकार बनेगी तब पेसा कानून का कड़ाई से पालन होगा और एससी,एसटी सब प्लान का पूरा लाभ मूलनिवासियों को डायरेक्ट मिलेगा यही मौका है अपने भविष्य बदलने का मतदाता गण अपना भविष्य खुद तय कर सकते हैं। साथ ही अन्य वक्ताओं के द्वारा भी अच्छी उदबोधन दिया गया। अंत में सभी नये कार्यकर्ताओं को सदस्यता देते हुए सभी का सम्मान कर कार्यक्रम का समापन किया गया।


Share

Check Also

कोरिया@ अगर जुलूस ही न्याय है तो अदालतों की जरूरत क्या?

Share जब भीड़ ताली बजाए और पुलिस जुलूस निकाले — तब संविधान चुप क्यों हो …

Leave a Reply