अम्बिकापुर,24 जून 2023 (घटती-घटना)। अविभाजित मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव सरगुजा महाराजा एवं छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव के पिता स्वर्गीय एम एस सिंहदेव के 22 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए अम्बिकापुर विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंहदेव के नेतृत्व में महिला ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा 24 जून दिन शनिवार को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती दर्जनों मरीजों को फल वितरण करते हुए उनका हालचाल जाना। फल वितरण के दौरान एल्डरमैन शराफत अली ,मुजीब खान, रमजान खान, संजीदा खानम,अफसरी बेगम, फात्मा सोगरा, सुधा गुप्ता, रुकसाना निशा आरती गुप्ता, रुकसाना, ,नसीमा, गुलशन सानिया नाज, समा परवीन, जासिमा खातून मौजूद रहे ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur