Breaking News

बैकुण्ठपुर@द केरला स्टोरी फिल्म देखने दिखाने में भीदिखी कोरिया भारतीय जनता पार्टी की गुटबाजी

Share

लगता है भाजपाइयों ने ही फिल्म को हिट कराने की ले ली है जिम्मेदारी
पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व भाजपा बैकुंठपुर विधायक अपने समर्थकों के साथ पहुंचे फिल्म देखने
भाजपा जिलाध्यक्ष भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहित अपने समर्थकों के साथ पहुंचे फिल्म देखने
पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ पटना क्षेत्र के भाजपाई जुटे फिल्म देखने,लगता है पूर्व मंत्री को पटना के ही भाजपाइयों का है अब सहारा
भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री के बीच बढ़ी नजर आ रही दूरी, जिलाध्यक्ष की तानाशाही मानी जा रही इसकी वजह
सिनेमा हाल की दो शो में भाजपाइयों का ही रहा जमावड़ा,जैसे-तैसे बैठकर भाजपाइयों ने देखी फिल्म

रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर,15 मई 2023 (घटती-घटना)।
कोरिया जिला भाजपा में गुटबाजी चरम पर है और यह सबकुछ चुनाव के एकदम समीप आने के बाद स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है जिसकी बानगी तब देखने को मिली जब केरला स्टोरी फिल्म देखने भाजपाई अलग अलग गुटों में सिनेमा हाल पहुंचे और बड़े नेताओं ने अपने अपने नेताओं के साथ अलग अलग दो शो में फिल्म देखी। भाजपा नेता चाहते तो फिल्म एकसाथ देख सकते थे लेकिन गुटबाजी की वजह से जहां भाजपा जिलाध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ सिनेमा हाल पहुंचे वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से बैकुंठपुर विधानसभा के प्रबल दावेदार पूर्व मंत्री पूर्व भाजपा बैकुंठपुर विधायक अपने समर्थकों के साथ फिल्म देखने पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष साथ ही पूर्व मंत्री का अलग अलग फिल्म देखने जाना गुटबाजी को हवा दे गया और जो बातें केवल अभी तक सुनी जा रही थीं वह सच बनकर सामने आ गई जब दोनो को अलग अलग फिल्म देखते देखा गया। केरला स्टोरी फिल्म की जहां तक बात की जाए लगता है भाजपाई ही फिल्म को हिट कराने का जिम्मा ले लिए हैं और वह इसलिए लगातार कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखने सिनेमा हाल जा रहे हैं। भाजपा कोरिया में फिल्म देखने के दौरान जो गुटबाजी देखने को मिली उससे इस बात को भी बल मिला जो लगातार समाने आ रही बात थी की कोरिया भाजपा जिलाध्यक्ष तानाशाही रवैया पार्टी में अपनाकर चल रहें हैं और यही वजह है की जब पार्टी को मजबूत नजर आना चाहिए पार्टी कमजोर नजर आ रही है गुटों में बंटी नजर आ रही है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री पहुंचे अपने समर्थकों के साथ फिल्म देखने
केरला स्टोरी फिल्म जहां हर जगह भाजपाई देख रहें हैं और सभी से फिल्म देखने की अपील कर रहें हैं उस फिल्म को बैकुंठपुर सिनेमा हाल में पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व भाजपा विधायक बैकुंठपुर भईया लाल राजवाड़े भी देखने पहुंचे और उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी साथ रहे जिन्होंने फिल्म देखी। पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ 500 से ज्यादा लोगों ने फिल्म देखी यह उनका दावा है जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया ने साझा भी की है। पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नजर नहीं आए और पूर्व कैबिनेट मंत्री अपने समर्थकों के साथ ही सिनेमा हाल में नजर आए। माना जा रहा है यह गुटबाजी का नतीजा था और इसीलिए पूर्व मंत्री ने अलग से फिल्म देखी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ बड़ी संख्या में पटना क्षेत्र के भाजपाई नजर आए
पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व भाजपा विधायक बैकुंठपुर भईया लाल राजवाड़े के साथ फिल्म देखने के दौरान पटना क्षेत्र के भाजपाई बड़ी संख्या में नजर आए और यह देखकर साबित भी हुआ की पूर्व मंत्री को पटना क्षेत्र से ही काफी उम्मीद है और पटना क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता की भाजपा में कोई काट भी नही है। भाजपाई पटना क्षेत्र के पूर्व मंत्री के एक इशारे पर कहीं भी जुटने तैयार रहते हैं और उनकी हर बात मानते हैं यह फिल्म देखने के दौरान देखने को मिला। पटना क्षेत्र से ही सैकड़ों की संख्या में भाजपाई पूर्व मंत्री के साथ सिनेमा हाल में नजर आए जो पटना क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता का एक उदाहरण भी माना जा सकता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे अपने समर्थकों के साथ फिल्म देखने
वहीं केरला स्टोरी फिल्म देखने भाजपा कोरिया जिलाध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ पहुंचे,इस दौरान उनके साथ भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भी साथ रहे और ज्यादातर समर्थक जिलाध्यक्ष के साथ युवा मोर्चा के ही नजर आए। भाजपा जिलाध्यक्ष की भी फिल्म देखने की बात सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई और तस्वीरें भी साझा की गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ उतनी संख्या नजर नहीं आई जितनी पूर्व मंत्री के साथ नजर आई वहीं वरिष्ठ भी पूर्व मंत्री के ही साथ नजर आए जिलाध्यक्ष के साथ नहीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष की तानाशाही वजह मानी जा रही है गुटबाजी की
पूरे मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष की तानाशाही वजह मानी जा रही है गुटबाजी को लेकर और माना जा रहा है इसीलिए अलग अलग जाकर नेताओं ने फिल्म देखी। भाजपा जिलाध्यक्ष फिलहाल जहां युवा मोर्चा को अपने अनुसार तैयार कर रहें हैं वहीं कुछ योग्य कार्यकर्ता इस दौरान युवा मोर्चा में शामिल नहीं किए गए हैं यह भी एक वजह गुटबाजी की सामने आ रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री में बढ़ रही लगातार दूरी
भाजपा जिलाध्यक्ष एवम पूर्व कैबिनेट मंत्री में लगातार दूरी बढ़ रही है और इसकी मुख्य वजह भाजपा जिलाध्यक्ष की तानाशाही मानी जा रही है। युवा मोर्चा का जो नया गठन हुआ उसको लेकर भी जिलाध्यक्ष पर यह आरोप लगे की सूची उनके पुत्र की मर्जी अनुसार तैयार की गई कार्यकारणी की। अब बात चाहे जो हो सच जो कुछ हो लेकिन ऐन चुनाव के समय भाजपा कोरिया की गुटबाजी उसी के लिए नुकसानदेह साबित होने जा रही है जो शायद भाजपा के हित के लिए सही नहीं है।
दो जिलाध्यक्षों की जुगलबंदी
पूरे जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष व युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की जुगलबंदी इस समय गजब की चल रही है इन्हीं दोनों की जुगलबंदी से इस समय भाजपाई अपने आप को बहुत मजबूत समझ रहे हैं, इन दोनों के अलावा अब किसी नेता का जनाधार नहीं बचा सिर्फ इस समय इन्हीं दोनों नेताओं का जनाधार है और यही दोनों जिले से भाजपा की नैया पार कराएंगे, इस समय इन दोनों की जोड़ी को लेकर चर्चा आम है और इन दोनों के कंधे पर ही पूरी भाजपा की जिम्मेदारी टिकी हुई है।


Share

Check Also

खड़गवां@ जनपद पंचायत खड़गवां में शिकायत जांच में देरी,अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,31 जनवरी 2026(घटती-घटना)। जनपद पंचायत खड़गवां में कथित फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार को लेकर …

Leave a Reply