मनेन्द्रगढ़,21 अप्रैल २०२३ (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी में युवाओं के प्रमुख संगठन भाजयुमो के मनेन्द्रगढ़ मंडल में अध्यक्ष की जवाबदारी आदित्य अग्रवाल को दी है।आदित्य ऊर्जावान और संगठन के लिए कर्मठ माने जाते हैं इसलिए चुनाव से पहले उन्हें यह प्रमुख जवाबदारी दी गई है। मंडल अध्यक्ष पर उनकी नियुक्ति जिलाअध्यक्ष भाजपा एवं जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा एम सी बी जिले द्वारा अनुशंसा से की गई है। इससे पहले वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कॉलेज अध्यक्ष, कोरिया जिला में प्रचार प्रसार प्रमुख, बूथ क्रमांक दस में सचिव व अन्य पदों पर दायित्वों का निर्वहन करते हुये संगठन को मजबूत करने काम कर चुके हैं। मंडल अध्यक्ष बनने के बाद आदित्य ने कहा कि वरिष्ठजनों ने उन्हें भाजयुमो अध्यक्ष जैसी बड़ी जवाबदारी देकर अपना विश्वास दिखाया है। वे हर स्थिति में उनकी उम्मीद और विश्वास पर खरा उतरेंगे। उनका सबसे बड़ा लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव है और इसके लिए पूरी टीम के साथ मेहनत करेंगे।भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार तथा संगठन से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का काम करेंगे।आदित्य को अध्यक्ष की जवाबदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों में हर्ष है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur