अंबिकापुर,25 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें अंकित तिर्की को प्रदेश सोशल मीडिया का सह प्रभारी बनाया गया है। इससे पूर्व अंकित अम्बिकापुर नगर के अध्यक्ष रहे हैं और जनजाति समाज का प्रमुखता से नेतृत्व करते आ रहे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur