अम्बिकापुर 15 जनवरी 2023। अपने माता-पिता के साथ दिल्ली से शादी समारोह में शामिल होने आई तीन वर्षीय बालिका की सड़क हादसो में मौत हो गई। घटना दरिमा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार रोसू खलखो पिता कुलदीप खलखो उम्र 3 वर्ष दिल्ली की रहने वाली थी। वह अपन माता-पिता के साथ शादी में शामिल हेने अंबिकापुर आई थी। रविवार की देर रात लगभग 2 बजे दरिमा से शादी समरोह में शामिल होकर कार में सवार होकर सभी वापस अंबिकापुर लौट रहे थे। रास्ते में दरिमा रोड में सड़क किनारे पेड़ के ठूठ के कारण कार अनियंत्रित हो गई और कार पलट गई। दुर्घटना में मासूम बच्ची कार से बाहर फेंका गई और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
		 घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur
				 
			 
					
				