पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन
75 की उम्र में ली अंतिम सांस
पटना 13 जनवरी, 2023 (ए)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार देर शाम 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, पापा अब नहीं रहे। शरद यादव लंबे समय से बीमार थे और गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur