बैकुण्ठपुर 30 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। नेहरू युवा केंद्र बैकुंठपुर कोरिया छाीसगढ़ (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) एवं जिला युवा अधिकारी पवन कुमार के निर्देशानुसार विकासखंड बैकुंठपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोदीपारा में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माला अर्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विभाग से गायत्री जायसवाल, शिक्षा विभाग सुनीता बखला ,मुकेश्वर सिंह, एमटीएस राजीव साहू उपस्थित थे। गायत्री जायसवाल के द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में जानकारी दी गई सुनीता बखला के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र के बारे में जानकारी दी गई। राजीव साहू के द्वारा नेहरू युवा केंद्र व सिलाई प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। और राजीव ने बताया कि सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 दिसंबर 2022 से 30 मार्च 2023 तक चलेगा और प्रतिभागियों को प्रशिक्षिका के द्वारा लाउज पेटिकोट सूट सलवार फ्रॉक ट्यूनिक आदि सिखाया जाएगा। इस प्रशिक्षण में 25 महिलाओं को सिखाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रियंका राजवाड़े के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षिका गीता सोनवानी, सनी के साथ महिलाएं उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur