- जनसेवा से कभी नाता न रखने वाले डॉक्टर शर्मा की जनसेवा हाल में देखकर लोग हैं हतप्रभ
- शर्मा हॉस्पिटल बैकुंठपुर के संचालक में देखा जा रहा अजीब परिवर्तन,सामाजिक भूमिका में आये सामने
- सामाजिक सरोकारों से हमेशा दूर रहने वाले डॉक्टर राकेश शर्मा अब दिख जाते हैं हर सामाजिक कार्यक्रम में
- भाजपा नेताओं को भी कर रहे याद,भाजपा नेताओं के प्रति बढ़ा हुआ दिख रहा उनका प्रेम
- अस्पताल संचालन में लगातार आरोपों से घिरे रहने वाले डॉक्टर शर्मा लोकसभा व विधानसभा की कर रहे तैयारी:सूत्र
- मीडिया को भी कर रहे हैं मैनेज,भाजपाइयों को भी अपनी ओर करने में जुटे हुए हैं डॉक्टर शर्मा
- कवि सम्मेलन में कर रहें हैं लाखों खर्च,आखिर क्या है इसके पीछे की वजह?
- लोकसभा व विधानसभा में भाजपा से दावेदारी को लेकर डॉक्टर शर्मा हैं आश्वस्त,अब प्रचार है जारी:सूत्र

–रवि सिंह –
बैकुण्ठपुर 24 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। बैकुंठपुर में एकमात्र संचालित निजी चिकित्सालय जो वर्षों से संचालित है और जहां सभी रोगों का इलाज होता है शर्मा अस्पताल के संचालक आजकल अलग ही रूप में नजर आ रहें हैं। आजकल डॉक्टर साहब सामाजिक भूमिका में नजर आ रहें हैं और उन्हें लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़कर जीवन जीते देखा जा रहा है। डॉक्टर साहब आजकल अस्पताल से ज्यादा समाज मे समय दे रहें हैं और लगातार वह क्षेत्र में भ्रमण करते देखे जा रहें हैं लोगों से मुलाकात भी करते देखे जा रहें हैं। डॉक्टर साहब को जहां कभी बाहर की दुनिया जो उनका अस्पताल और उनका घर परिवार था से बाहर कभी नहीं देखा जाता था आजकल उन्हें जब समाज मे सभी के बीच देखा जा रहा है तो लोग आश्चर्यचकित हो रहें हैं और उनके अंदर आये इस बदलाव को समझ पाने में अपने आप को असमर्थ पा रहें हैं। डॉक्टर साहब को राजनीति का बुखार चढ़ा है यही सुनने को मिल रहा है।
हमेशा विवादों से था नाता, अब बेहतर छवि कर रहें हैं सामने पेश
पेशे से डॉक्टर और निजी नर्सिग होम संचालक डॉक्टर शर्मा का हमेशा विवादों से नाता रहा है। डॉक्टर साहब पहले जब कभी भी प्रसिद्धि प्राप्त किये वह मरीजों को परेशान करने के मामले में ही प्रसिद्धि हासिल करते देखे सुने गए,समाज और सामाजिक कार्यों में उन्हें कभी प्रसिद्धि प्राप्त करते नहीं देखा सुना गया यह देखा जाता रहा।
सामाजिक रूप से भी नहीं दिखा करते थे किसी सामाजिक कार्यक्रम में
डॉक्टर साहब को पहले कभी भी सामाजिक कार्यक्रमों में नहीं देखा जाता था,डॉक्टर साहब घर और अस्पताल के अलावा स्थानीय सामाजिक कार्यक्रमों से दूरी ही बनाये रखते थे। डॉक्टर साहब से एक तरह से वही लोग परिचित थे इससे पहले जो डॉक्टर साहब से इलाज के लिए अस्पताल जाते थे।
अब हर जगह दिख जाते हैं डॉक्टर साहब
डॉक्टर साहब को अब हर सामाजिक कार्यक्रम में देखा जा सकता है। लोग भी उन्हें आमंत्रित करने में चूक नहीं कर रहें हैं। डॉक्टर साहब अब शादी हो अन्नप्राशन हो जन्मदिन हो हर कार्यक्रम में शिरकत कर रहें हैं और लोगों के बीच जाकर उन्हें बधाई दे रहें हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी वह उपस्थित हो रहें हैं और हर उस जगह जा रहें हैं जहां लोगों का जमावड़ा उन्हें पता चल रहा है।
भाजपा से लोकसभा व विधानसभा की कर रहें हैं तैयारी
जैसा कि बताया जा रहा कि डॉक्टर साहब में परिवर्तन ऐसे ही नहीं आया है। राजनीति का भूत डॉक्टर साहब पर हावी हुआ है और वह भाजपा से कोरबा लोकसभा सीट से उम्मीदवारी करने की तैयारी में हैं। वही वह बैकुण्ठपुर विधानसभा से टिकट मिला जाए इसका भी प्रयास कर रहे है पहली प्राथमिकता विधानसभा की है यदि नहीं मिला मौका तो लोकसभा तो है ही, भाजपा से अपनी उम्मीदवारी को लेकर डॉक्टर साहब आश्वस्त हैं और इसीलिए वह लगातार जनसम्पर्क कर रहें हैं लोगों से मिल रहे हैं यह बताया जा रहा है।
भाजपाइयों को भी अपनी तरफ आकर्षित करते नजर आ रहे हैं डॉक्टर साहब
डॉक्टर साहब भाजपाइयों को भी अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हुए हैं। भाजपाइयों से वह लगातार संपर्क कर रहें हैं और उन्हें खुद की ओर आकर्षित कर अपनी टीम का सदस्य बनाने की पूरी जुगत वह लगा रहें हैं। भाजपाइयों में बड़े नेताओं से लेकर छोटे से छोटे कार्यकर्ता तक डॉक्टर साहब को पहुँचते देखा जा रहा है। बैकुंठपुर मनेंद्रगढ़ सहित कोरबा तक डॉक्टर साहब दौरा कर कार्यकर्ताओं से मिलते देखे जा सकते हैं।
मीडिया मैनेजमेंट में भी कर रहे हैं मेहनत
डॉक्टर साहब मीडिया मेनेजमेंट में भी मेहनत करते देखे जा रहे हैं। मीडिया में डॉक्टर साहब की खबरें प्रकाशित हों इसके लिए डॉक्टर साहब अतिरिक्त प्रयास कर रहें हैं। कोई नाराज न हो और डॉक्टर साहब की बेहतर छवि समाज मे प्रस्तुत हो सके इसके लिए डॉक्टर साहब लगातार प्रयासरत हैं।
बैनर पोस्टरों से खुद को कर रहें हैं जग जाहिर
डॉक्टर साहब पोस्टर बैनर से अपने आप को जगजाहिर करने में लगे हुए हैं। हर उत्सव और त्योहार में डॉक्टर साहब पोस्टर छपवाकर उसे जगह जगह लगवाने में व्यस्त दिखाई देते हैं। आज बैकुंठपुर की ही यदि बात की जाए तो सभी कांग्रेस भाजपा नेताओं के किसी अवसर पर बैनर पोस्टर एक तरफ डॉक्टर साहब के बैनर पोस्टर एक तरफ। सबसे ज्यादा बैनर पोस्टर डॉक्टर साहब के ही दिखाई देंगे यह देखा जा सकता है शहर में। भाजपा के बड़े नेताओं के आगमन पर भी डॉक्टर साहब के बैनर पोस्टर अन्य भाजपा नेताओं से ज्यादा होते हैं जो शहर में दिखाई दे जाता है।
भाजपा लोकसभा में क्या सचमुच डॉक्टर साहब पर लगाएगी दांव?
लोकसभा चुनाव में भाजपा से कोरबा लोकसभा क्षेत्र से दावेदारी कर सकते हैं डॉक्टर साहब ऐसी खबरें सामने आ रहीं हैं वहीं सवाल यह उठता है कि क्या डॉक्टर साहब पर भाजपा दांव लगाएगी। डॉक्टर साहब की अब तक कि छवि और उनकी समाज से दूरी के बावजूद भाजपा क्या डॉक्टर साहब को लोकसभा में अपना प्रत्याशी बनाएगी यह सवाल लगातार उठ रहा है। भाजपा अपने प्रत्याशियों को लेकर फूँकफूँककर कदम रखती है और ऐसे में क्या डॉक्टर साहब को भाजपा बिना सोचे समझे टिकट दे देगी जबकि डॉक्टर साहब पर कई गंभीर आरोप लग चुके हैं।।भाजपा से अपनी दावेदारी को लेकर डॉक्टर साहब भले ही आश्वस्त नजर आते हों लेकिन भाजपा इतनी आसानी से डॉक्टर साहब पर दांव नहीं लगाएगी यह लोगों का मानना है वहीं लोगों का यह भी मानना है कि डॉक्टर साहब को अभी और अधिक सामाजिक होने की जरूरत है और वह जब तक अपने पुराने आरोपों से बरी नही हो जाते जो समय समय पर उनपर लगते आये तबतक उन्हें शायद ही मौका मिल सके।
कवि सम्मेलन का आयोजन कर लाखों कर रहे खर्च,क्या इसे शक्तिप्रदर्शन माना जाए
डॉक्टर साहब 25 दिसम्बर को लाखों रुपये खर्च कर कवि सम्मेलन का आयोजन कर रहें हैं। डॉक्टर साहब इसी आयोजन में उद्घाटन भी कर रहें हैं। डॉक्टर साहब आयोजन में शहर भर के लोगों को आमंत्रित कर रहें हैं और वह यह साबित करने की जुगत में हैं कि उनकी समर्थक संख्या कितनी है जो भाजपा नेताओं के भी सामने आएगी और जिसका सन्देश उपर तक जाएगा। बताया जा रहा है कि यह कवि सम्मेलन साथ ही उद्घाटन डॉक्टर साहब का राजनीतिक रूप से पहला पहला पदार्पण है जिसे वह भव्य रूप देने में लगे हुए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur