अंबिकापुर, 10 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। बीड़ी नहीं दिया तो एक युवक ने रिक्श चालक के सिर पर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार काया राम उम्र 55 वर्ष कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसा का रहने वाला है। वह प्रति दिन घर से अंबिकापुर आकर रिक्शा चलाने का काम करता है। 8 दिसंबर की सुबह वह रिक्शा चलाने अंबिकापुर आया था। वह पूरी रात घर वापस नहीं लौटा। उसे नहीं लौटने पर परिजन भी घर में परेशान थे। 9 दिसंबर की अहले सुबह 5 बजे वह घायल अवस्था में घर पहुंचा और बेहोश हो गया। वह खून से लतपथ था। परिजन ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने काया राम को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। इलाज के बाद होश में आने पर परिजन मामले की जानकारी कोतवाली में की। सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंच कर पीडि़त का बयान दर्ज किया तो पता चला कि काया राम घटना दिवस बौरीपारा में शराब पीने गया था। वहीं पर एक व्यक्ति उसे बीड़ी मांगा। नहीं देने पर उससे विवाद करने लगा और रॉड से काया राम के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur