Breaking News

अंबिकापुर@बर्फीली हवाओं के कारण बढ़ी ठंड, तापमान में एक डिग्री का गिरावट

Share

अंबिकापुर, 07 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। बर्फीली हवाओं के कारण सरगुजा सहित आसपास के क्षेत्रों में ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया था। जो घट कर 8.4 डिग्री तक पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री है। वहीं सरगुजा के मैनपाट के अलावा बलरामपुर जिला के कुसमी सामरीपाठ में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाओं के कारण पूरे दिन लोग गर्म कपड़ों में ही नजर आए।
ठंड ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हिमालय की बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। मंगलवार की रात से सरगुजा सहित आस पास के क्षेत्रों में ठंड बढऩे से शाम होते ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरना शुरू हो गया। वहीं बुधवार की पूरे दिन शिष्क हवाएं चलती रही। शिष्क हवाओं के कारण धूप का भी लोगों को कोई खास असर नहीं पड़ा। लोगों ने सिहरन महसूस की। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता हटते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बर्फीली हवाओं के प्रभाव से रातें सर्द हो गर्इं हैं। वहीं मौसम विज्ञानी ने बताया कि मैदानी इलाकों में कोहरा पड़ सकता है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री हरि अखंड कीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ,24 घंटे गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन

Share अम्बिकापुर,31 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। नगर के मंगलपारा सिकरी रोड स्थित यज्ञ सेवा समिति द्वारा …

Leave a Reply