अंबिकापुर, 06 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अंबिकापुर के घड़ी चौक पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि छाीसगढ़ की कांग्रेस सरकार झारखंड पुलिस के साथ मिलकर भानुप्रतापपुर के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की षडयंत्र पूर्वक छवि खराब करने का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया है। भानुप्रतापपुर के प्रत्याशी ब्रह्मानंद के अपमान को समस्त आदिवासियों का अपमान बताते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा व भाजपा युवा मोर्चा द्वारा गांधी चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया है। वहीं पुतला दहन के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहे। पुतला दहन को लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झुमाझपटी भी हुई। पुलिस की मौजूदगी में भी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur