सामने आया असली चेहरा रेपिस्ट को टिकट देकर महिला जगत का किया अपमान
बिलासपुर ,21 नवम्बर 2022(ए)। कोंग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को आड़े हाथ लेते हुए गाय का गोबर और गंगाजल देने का फैसला किया है। विजय केशरवानी ने बताया कि चाल चरित्र और चेहरा की दुहाई देने वाली पार्टी भाजपा का चरित्र एक बार फिर सबके सामने आ गया है। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में एक बलात्कारी और हिस्ट्रीशीटर को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है।इससे प्रदेश की महिला समाज को गहरा धक्का लगा है। महिलाएं अपने आप को अपमानित महसूस कर रही हैं।
बिलासपुर जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने भाजपा और प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव पर निशाना साधा है। विजय केशरवानी ने बताया कि प्रदेश की सरकार इतना अच्छा काम कर रही है कि आज भाजपा को भानुप्रतापपुर उपचुनाव में साफ सुथरा प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी को भानुप्रतापपुर उपचुनाव में नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार के आरोपी को मैदान में उतारना पड़ा है। विजय ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानन्द नेताम पर झारखण्ड के एक थाने में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का आरोप दर्ज है। घटना के बाद ब्रम्हानन्द पर पास्को एक्ट के तहत अपराध भी दर्ज किया गया है। जबकि इसी मामले में रायपुर के एक आरक्षक को बर्खास्त भी किया जा चुका है। बावजूद इसके चाल चरित्र और चेहरा की दुहाई देने वाले भाजपा नेताओं ने बलात्कार के आरोपी को प्रत्याशी बनाया है।
विजय ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम इतना रसूखदार है कि उसके खिलाफ अभी तक कोर्ट में डायरी भी पेश नहीं किया गया है। ना ही नामांकन के समय ब्रम्हानन्द ने अपराध का जिक्र ही किया है। ऐसा किया जाना प्रदेश की आधा आबादी के साथ बहुत बड़ा धोखा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur