बिलासपुर, 29 अक्टूबर 2022। शहर मे चल रहे सट्टे मे व्यापार विहार निवासी काट्रेक्टर 40 लाख रुपए हार गया है। उससे रुपए वसूल करने के लिए सट्टेबाज ने हत्या के केस मे फरार आरोपी वसीम खान को ठेका दे दिया है। अब फरार आरोपी वसीम खान काट्रेक्टर को काफ्रेस कॉल कर धमकी दे रहा है। काट्रेक्टर, वसीम खान और सट्टेबाज के बीच बातचीत और धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया मे वायरल हो रहा है, जिसमे वसीम खान खुद कह रहा है कि वह 302 के केस मे अपराधी है, और फरार है। फिर भी शहर मे उसके लड़के है, जो उसे शूट कर अपना काम कर देगे, और उसे पता भी नही चलेगा। इससे परेशान काट्रेक्टर ने स्स्क्क पारुल माथुर से शिकायत कर कार्रवाई करने की माग की है।
जानकारी के अनुसार व्यापार विहार मे रहने वाले विजय सिह ठाकुर काट्रेक्टर है। उसे हत्या के केस मे फरार आरोपी वसीम खान धमकी दे रहा है। उसने अपनी शिकायत मे बताया कि, तिफरा मे रहने वाला प्रेम उर्फ बजरग श्रीवास सट्टा चलाता है। उसने काट्रेक्टर विजय सिह को सट्टे मे रकम लगाने पर मोटी रकम जीतने का झासा दिया। उसके कहने पर उसने क्रिकेट मैच मे सट्टा खेला था। पहले उसने 38 लाख रुपए जीत लिए। फिर बाद मे वह 40 लाख रुपए हार गया। अब सटोरिया प्रेम श्रीवास उसे हारे हुए रकम को देने के लिए दबाव बना रहा है।
वसीम खान के इस धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया मे वायरल हो रहा है। इसमे वह खुद बता रहा है कि, वह 302 का फरार अपराधी है। अभी वह सरेडर नही कर सकता, वसीम कह रहा है कि, शहर मे उसके इतने लड़के सक्रिय है, कि कुछ भी हो जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur