Breaking News

अम्बिकापुर@राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न ,रायपुर की प्राची यादव बनी राज्य चैंपियन

Share


अम्बिकापुर,29 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)।. शतरंज संघ सरगुजा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला शतरंज प्रतियोगिता का समापन नगर निगम अंबिकापुर के महापौर अजय तिर्की के मुख्य आतिथ्य और पार्षद गीता श्रीवास्तव के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता में रायपुर की प्राची यादव 4.5 अंकों के साथ विजेता बनीं। मुख्य अतिथि महापौर अजय तिर्की ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पहले बाहर के खिलाड़ी अंबिकापुर आने से कतराते थे, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकीं हैं जिसके कारण खिलाड़ी अंबिकापुर आकर उत्साहित रहते हैं। उन्होंने शतरंज भवन की आवश्यक कमियों को अतिशीघ्र दूर करने की बात कही, ताकि यहां आने वाले खिलाडियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पार्षद गीता श्रीवास्तव ने विजेताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी। महापौर एवं अन्य अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में रायपुर की प्राची यादव विजेता बनीं उन्हे पुरस्कार स्वरूप 5000 नकद और ट्रॉफी प्रदान किया गया। कोरबा की परी तिवारी दूसरे स्थान पर रहीं। उन्हे 3000 रुपए और ट्रॉफी प्रदान किया गया। रायपुर की यशस्वी उपाध्याय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया उन्हे पुरस्कार स्वरूप 2000 रुपए और ट्रॉफी प्रदान की गई। चौथा स्थान सरगुजा की पूजा बघेल ने प्राप्त किया जिन्हें 1000 की नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान किया गया। उपरोक्त चारों खिलाडिय़ों का चयन राष्ट्रीय महिला शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया गया है। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमंत खूंटे, छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सह सचिव एसके वैष्णव, शतरंज संघ के सरगुजा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, उपाध्यक्ष एसएसपी वर्मा, विश्वास तिवारी, एस कुरैशी, अनीश अंसारी, दीपक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
सोनिया भगत को मिला बेस्ट सरगुजा का पुरस्कार
इसके अतिरिक्त बेस्ट अंडर 13 का पुरस्कार दुर्ग के इच्छा साहू, बेस्ट अंडर 15 का पुरस्कार स्नेहा गुप्ता सरगुजा और बेस्ट सरगुजा खिलाड़ी का पुरस्कार सोनिया भगत को दिया गया। उपरोक्त तीनों खिलाडियों को पुरस्कार स्वरूप 1000-1000 की सम्मान राशि प्रदाय की गई। इस अवसर पर अंबिकापुर के पहले अंतरराष्ट्रीय शतरंज निर्णायक अनीश अंसारी, कोरिया के राष्ट्रीय प्रशिक्षक अब्दुल शमीम को भी सम्मानित किया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री हरि अखंड कीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ,24 घंटे गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन

Share अम्बिकापुर,31 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। नगर के मंगलपारा सिकरी रोड स्थित यज्ञ सेवा समिति द्वारा …

Leave a Reply