Breaking News

अम्बिकापुर,@शहीद के परिवारजन श्रीमती रजनी कुजूर को दीपावली पर्व पर सम्मानित किया गया

Share


पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दीपावली पर्व पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के शुभकामना संदेश वाचन के लिए सरगुजा पुलिस पहुंची शहीद के परिजनों के घर।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा शहीद परिवारों के परिजनों को दीपावली पूर्व किया गया सम्मानित।
शहीद परिवार से मिलकर उनकी समस्याओं/परेशानियों के शीध्र निराकरण हेतु हर संभव मदद करने के संबंध में आस्वस्थ किया गया।

-संवाददाता-
अम्बिकापुर, 22 अक्टूबर 2022(घटती-घटना)।पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय यादव (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक को पुलिस मुख्यालय के निर्देशा नुसार दीपावली त्यौहार के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के शुभकामना संदेश वाचन हेतु पुलिस महा निरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय यादव (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) द्वारा शहीद के परिवारजन श्रीमती रजनी कुजूर को दीपावली पर्व पर शुभकामना संदेश देकर सम्मानित किया गया एवं परिवारजनों से कुशल क्षेम जानकार किसी भी समस्या से अवगत कराने बताया गया।
कर्तव्य का निर्वहन करते हुये अपने प्राणों की आहुती देने वाले देश के अमर शहीदों को दीपावली पर्व पूर्व स्मरण करते हुए शहीद के परिवारजनों को सम्मानित किया गया, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा शहीद परिवार से मिलकर उनकी समस्याओं/परेशानियों के शीध्र निराकरण हेतु हर संभव मदद करने के संबंध में आस्वस्थ किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा शहीदों के परिजनों से मिलकर उनका हाल जाना, शहीद के परिजनों से वार्तालाप किया गया कि हम सब एक परिवार के समान हैं, अपने आपको कभी अकेला न समझें, किसी भी किस्म की पारिवारिक, व्यक्तिगत अथवा आर्थिक समस्या हो तो अवगत करायें। समस्या के समाधान का सकारात्मक प्रयास निष्चित् रूप से किया जावेगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री हरि अखंड कीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ,24 घंटे गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन

Share अम्बिकापुर,31 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। नगर के मंगलपारा सिकरी रोड स्थित यज्ञ सेवा समिति द्वारा …

Leave a Reply