Breaking News

अम्बिकापुर,@मानसून की वापसी के साथ जिले में हुई झमाझम बारिश

Share


संवाददाता-
अम्बिकापुर, 16 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)।
सरगुजा संभाग से मानसून की विदा हो गई। मानसून की वापसी के साथ जमकर बारिश हुई। लगभग दो घंटे से अधिक समय तक झमाझम बारिश से अंबिकापुर शहर तरबतर हो गया। शहर के विभिन्न जगहों पर जल जमाव की स्थिति निर्मित हो गई। कई सड़क पर तालब की स्थिति निर्मित हो गई। पूरे दिन मौसम साफ रहा। शाम चार बजते ही आसमान में बादल छाने शुरू हुए और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई।
मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार सरगुजा संभाग से मानसून की विदा हो गई। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर तक सिमट चुका है। अगले दो दिन में मानसून मध्य भारत के साथ-साथ पूर्वी भारत से भी विदा हो कर ओडि़सा तक सिमट जाएगा। मानसून की वापसी के साथ ही पश्चिमी विक्षोभों के शुष्क पवनों के मार्ग सुगम हो जाएंगे जिससे अब वायुमंडल के तापमान में ठंड का प्रभाव दिखने लगेगा। उधर उत्तरी अंडमान सागर में हलचल तेज हो रहा है जिससे 18 अक्टूबर के आसपास एक चक्रवाती घेरा आकार ले कर पश्चिम- उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ता हुआ 20 अक्टूबर के आसपास अवदाब में बदलने की संभावना व्यक्ति की जा रही है। इसी के साथ 16 अक्टूबर की शाम मानसून की विदाई झमाझम बारिश के साथ हुई।
फसल के लिए हो सकता है नुकसान
15 अक्टूबर के बाद कम अवधि वाले धान की फसल पक चुकी है। जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण धान के फसल के साथ-साथ अरहर व सब्जी की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। फसल में कीट लगने की संभावना है।
शाम 5.30 बजे तक 48.4 मिमी वर्षा
मौसम विभाग के अनुसार पूरे दिन मौसम सफ रहा। रविवार का अधिकतम 28.6 डिग्री व न्यूनतम 20.2 डिग्री था। वहीं लौटते मानसून के दौर में स्थानीय प्रभावों से वायुमंडल में बने गरजने वाले बादलों से तेज गर्जन के साथ शाम 5.30 बजे तक एक घण्टे में 48.4 मिमी की भारी वर्षा दर्ज की गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री हरि अखंड कीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ,24 घंटे गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन

Share अम्बिकापुर,31 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। नगर के मंगलपारा सिकरी रोड स्थित यज्ञ सेवा समिति द्वारा …

Leave a Reply