विभिन्न मोर्चों व समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मान
-संवाददाता-
अम्बिकापुर, 16 अक्टूबर २०२२(घटती-घटना)। नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत के प्रथम सरगुजा आगमन पर युवा मोर्चा के साथियों सहित सभी मोर्चों व विभिन्न समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों द्वारा नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर भव्य वह गरिमामय स्वागत किया गया इसी क्रम में गांधी चौक पर पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकित जायसवाल की उपस्थिति में युवा मोर्चा द्वारा तिलक वंदन कर ब्राह्मण समाज द्वारा शुभ मंत्रोच्चारण बंगाली समाज द्वारा शंखनाद कलवार समाज द्वारा प्रतीक चिन्ह अग्रवाल समाज द्वारा प्रतीक चिन्ह कायस्थ समाज द्वारा डायरी पेन सिख समाज द्वारा कटार महिला मोर्चा द्वारा धोती किसान मोर्चा द्वारा धान की बाली से सजा मुकुट आदिवासी मोर्चा द्वारा साफा अजा मोर्चा द्वारा शाल श्रीफल पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा साथ ही अधिवक्ता संघ द्वारा संविधान की पुस्तक चिकित्सक संघ द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए स्वागत व सम्मान किया गया ! इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के गांधी चौक पहुंचते ही सरगुजा अंचल के पारंपरिक वाद्य यंत्रों से सुसज्जित शैला करमा दल द्वारा मांदर झाल ढोल व् मृदंग के साथ नृत्य करते हुए आत्मीय स्वागत किया गया तत्पश्चात रवि भगत ने गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी विदित हो कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के इस आह्वान पर की जब तक प्रदेश से कांग्रेस की सरकार को उखाड़ कर नहीं फेंक देंगे स्वागत में माला नहीं पहने का संकल्प व स्वागत से अधिक आंदोलन की भूमिका निर्वहन करने के निश्चय को देखते हुए जिले में सड़कों की जर्जर स्थिति को रेखांकित करने हेतु प्रदेश सरकार का विरोध दर्ज करते हुए युवा कार्यकर्ताओं ने गिट्टी बालू सीमेंट से तोल कर फिर उसे मसाले का रूप देते हुए आसपास के गड्ढों को भरकर प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत का नायाब तरीका प्रस्तुत किया व नगर निगम अंबिकापुर व प्रदेश सरकार की नाकामियों को आईना दिखाने का रोचक अंदाज उपस्थित जनसमूह को बहुत प्रिय लगा इस अवसर पर सर्व श्री अंबिकेश केसरी राम लखन पैकरा विद्यानंद मिश्रा विनोद हर्ष जन्मेजय मिश्रा मंजूषा भगत अनिल तिवारी अनिल जायसवाल हरमिंदर सिंह टिन्नी शैलू सिंह गोल्डी बिहाड़े मनोज कंसारी अभिषेक शर्मा जन्मेजय पांडे मुकेश अग्रवाल शुभम अग्रवाल अभिषेक जायसवाल विकास वर्मा रिंकू निरंजन राय सिकंदर जायसवाल बबलू गुप्ता आशुतोष सिंह अखंड विधायक अभय साहू अंजनी दुबे अमित दुबे राजू पांडे रविंद्र सिंह अभिषेक प्रताप सिंह देव शुभम सिंह भदोरिया निशांत गुप्ता मार्कंडेय तिवारी सागर विश्वकर्मा अंशुमल गर्ग जतिन परमार सौरभ जयसवाल अभिमन्यु श्रीवास्तव अविनाश तिवारी दक्ष सिंह समीर श्रीवास्तव आदित्य अग्रवाल प्रिंस तिवारी अनिकेत गुप्ता रूपेश ठाकुर प्रिया सिंह बुधमेत कुजूर अभय वर्मा मुकेश ठाकुर अमित मंडल संत नायक विकास गुप्ता सूर्यकांत संजीव वर्मा अतुल सिंह राजेश कश्यप सुमित देव ठाकुर रोहित कुशवाहा अभिषेक त्रिपाठी कमलेश घोष आलोक आयु अंकित सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur