दशहरे के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में भगवामय दिखा पूरा शहर

अम्बिकापुर 06 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। दशहरा के शुभ अवसर पर हिंदू युवा एकता मंच द्वारा भाव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के कला केंद्र मदन से निकल कर गांधी चौक होते हुए घड़ी चौक से देवीगंज रोड होते हुए समलाया मंदिर पहुंची। यहां पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भस्मी होली खेली गई। भस्मी होली खेलने के बाद शोभायात्रा महामाया मंदिर पहुंची। यहां बनारस से आए ब्राह्मणों द्वारा गंगा आरती की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा समाप्त हुआ।
कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो वर्ष बाद बड़े ही धूमधाम से बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व मनाया जा रहा है। दशहरा पर्व को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा गया। विजया दशमी को लेकर हिंदू युवा एकता मंच द्वारा शोभायात्रा की तयारी पूर्व से विशेष रूप से चल रही थी। यह शोभायात्रा हर वर्ष दशहरा के अवसर पर निकाली जाती है पर कोरोना के कारण पिछले दो वर्ष खास आयोजन नहीं किया गया था। कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर हिंदू युवा एकता मंच द्वारा शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया था। शोभायात्रा शहर के कला केंद्र मैदान से निकली गई। शोभायात्रा निकलने से पूर्व सीनियर सिटीजन द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद बनारस से आए ब्राह्मणों द्वारा आरती व शंखनाद के बाद शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा शहर के कला केंद्र मदन से निकल कर गांधी चौक होते हुए घड़ी चौक से देवीगंज रोड होते हुए समलाया मंदिर पहुंची। यहां पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भस्मी होली खेली गई। भस्मी होली खेलने के बाद शोभायात्रा महामाया मंदिर पहुंची। यहां बनारस से आए ब्राह्मणों द्वारा गंगा आरती की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा समाप्त हुआ।
लगभग 15 हजार से ज्यादा लोग हुए शामिल
दशहरा के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा काफी खास रहा। लोगों में विशेष उत्साह व उमंग देखी गई। हिंदू युवा एकता मंचन द्वारा पूर्व में ही शोभायात्रा में हर घर से काम से काम एक एक लोगों को शामिल होने की अपील की गई थी। लोगों ने इस अपील को स्वीकारा और विशाल जन समूह के साथ लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में 15 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ देखी गई।
भगवामय रहा शहर,जय श्रीराम के गूंजे नारे
दशहरा व शोभायात्रा को लेकर पूरे शहर में भगवा झंडा लगाए गए थे। वहीं जब शोभायात्रा निकाली तो हर लोगों के हाथों में भगवा झंडा लहरा रहा था। इससे पूरा माहौल भगवामये रहा। इस दौरान लोगों में काफी जोश व उमंग देखा गया। शोभायात्रा में बच्चे से लेकर वृद्ध भी शामिल हुए। इस दौरान जय श्रीराम के नारों से पूरा शहर भक्तिमय रहा।
रथ पर सवार थे राम,लक्ष्मण व सीता
शोभायात्रा के दौरान राम, लक्ष्मण और सीता की आकर्षक झांकी निकाली गई थी। राम, लक्ष्मण और सीता रूप धारण किए आकर्षक रथ पर सवार थे। जिन्हें जगह-जगह पुष्प वर्षा के से स्वागत किया गया। महिलाएं इन्हें आरती भी उतारी। राम लक्ष्मण और सीता के रात के आगे हनुमान की झांकी चल रही थी। हनुमान का रूप धारण किए एक युवा हाइड्रोलिक जिप पर सवार थे। जो आकर्षक का केंद्र था।
किया गया 75 फिट के रावण का दहन
बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। दशहरा के संध्या पर सरगुजा सेवा समिति व नागरीक सेवा समिति द्वारा शहर के राम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के पीजी कॉलज ग्राउंड पहुंची। जहां रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इस वर्ष लगभग 75 फिट के रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले को बनाया गया था। रावण दहन के दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। रावण दहन कार्यक्रम देखने के लिए लोगों में खास उत्साह रहता है। इस लिए शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र से भी काफी संख्या में लोग रावण दहन कार्यक्रम देखने पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचे थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur