अम्बिकापुर,02 अक्टूबर 2022(घटती-घटना)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर रविवार को कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही कलेक्टोरेट के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एएल ध्रूव, तनुजा सलाम, संयुक्त कलेक्टर टीसी अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर नीलम टोप्पो सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur