
अम्बिकापुर,02 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्याकर्ताओं ने इन महान विभूतियों को पुष्पांजली देकर उन्हें याद किया। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153 एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119 वी जयंती है। इस अवसर पर राजीव भवन में गांधीजी एवं शास्त्रीजी के
चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं सभी कार्याकर्ताओं ने पुष्पांजली दी। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने 21वीं सदी में गांधीजी के विचारों व्यवहारिकता को समझाया। जिला कंग्रेस महामंत्री अरुण मिश्रा ने बताया कि कैसे लंदन में बैरिस्टर की डिग्री हासिल करने वाले गांधीजी ने खादी को धारण कर अपनी पदयात्राओं के माध्यम से देश में अंग्रेजों के विरुद्ध अहिंसात्मक आन्दोलन को खडा कर अंग्रेजों को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया था। गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांर्ग्रेस कमेटी अम्बिकापुर के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने शास्त्रीजी को असल गांधीवादी और साहस व सादगी का प्रतीक बताया। राजीव भवन में कार्यक्रम की समाप्ती के उपरांत सभी कांग्रेसजन गांधीचौक जाकर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किये। कार्यक्रम के दौरान मो0 इस्लाम, जगन्नाथ कुशवाहा,श्रीमति मधु दिक्षित, श्रीमति संध्या रवानी, दुर्गेश गुप्ता, सैयद अख्तर हुसैन, मदन जायसवाल, अब्दुल अब्बास,श्रीमति चित्रा मिश्रा, गीता रजक, शकीला सिद्धकी, अनूप मेहता, नरेन्द्र विश्वकर्मा, रजनीश सिंह, चंद्रभूषण सिंह, विनोद एक्का, अविनाश, नरेश बाबरा, अनिमेष सिंन्हा, हनुमान सिंह आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur