Breaking News

कुसमी@स्व. रामसाय राम स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में शामिल हुये पुर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम

Share


-उपेश सिन्हा-
कुसमी, 01अक्टूबर 2022(घटती-घटना)। नगर पंचायत कुसमी के हाईस्कुल स्टेडियम मैदान में 14 सितम्बर से आयोजित स्व रामसाय राम स्मृति फुटबाल नाकआउट प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला आज शनिवार 01 अक्टुबर को सम्पन हुया,प्रतियोगिता के मुख्यअतिथि के रुप में पुर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम रहे, फाईनल मुकाबला ग्राम देवरी और मदगुरी के टीम के बीच में हुया जहाँ मदगुरी की टीम नें विजय हाशिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया वही देवरी की टीम उपविजेता रही,दरसल इस फुटबाल प्रतियोगिता का प्रयोजक जिला पंचायत सदस्य हिरामुनी निंकुज व उनके पति इंद्रदेव निकुंज कुसमी इंडियन के कार्यकर्ता रहे , कुल 48 टीमो भाग लिया था,वही कार्यक्रम में पहुचे रामविचार नेताम ने खिलाडीयो का उत्साह वर्धन करते हुये कहा की दोनो टीमो के खिलाडीयो नें खेल का अच्छा प्रदर्शन करते हुये 01-01 गोल से बारबरी में रहे लेकिन पेनाल्टी शुटआउट के जरिये मदगुरी की टीम नें जीत दर्ज किया,वही आपको बता दे की बलरामपुर जिले के ग्रामीण अंचलो में फुटबाल खेल काफी लोकप्रीय है जबसे फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुया था, तब से मैच देखने काफी संख्या में दर्शक आते रहे ,वही आज के फाईनल मुकाबले में भी काफी संख्या में दर्शक गांव -गांव मैच देखने कुसमी हाईस्कुल मैदान में पहुचे,फाईनल मैच के विजेता टीम को 21 हजार रुपये के साथ सील्ड मैडल वही उपविजेता की टीम को 11 हजार रुपये सील्ड मैडल देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष उद्धेश्वरी पैकरा, पुर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शिवनाथ यादव पुर्व जिला पंचायत सदस्य धिरज सिंह देव,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भरतसेन सिंह मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल,मंडल उपाध्यक्ष अशोक सोनी शंकरगढ भाजपा मंडल दिनेश पैकरा आशीष केशरी,आनंद जायसवाल,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकेश साहू ,सोमनाथ भगत,बंसती भगत,करमचंद मुंडा, विजय भगत, रोशन एक्का ,बालेश्वर नायक ,कुसमी इंडियन से प्रदीप मंडल अश्वीन खेस,उमेश गुप्ता संदीप मिंज,कृष्ण मुरारी सोनी ,नईम खान ,धरमजीत के साथ काफी संख्या दर्शक शामिल हुये।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री हरि अखंड कीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ,24 घंटे गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन

Share अम्बिकापुर,31 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। नगर के मंगलपारा सिकरी रोड स्थित यज्ञ सेवा समिति द्वारा …

Leave a Reply