अम्बिकापुर. ,01 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 16 इंटर डिस्टि्रक क्रिकेट टू्नामेंट का आयोजन अक्टूबर से किया जाना है। जिसके लिए सरगुजा क्रिकेट संघ की टीम के खिलाडç¸यों का चयन ट्रायल 2 अक्टूबर को को प्रातः 10 बजे से गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में रखा गया है।अंडर 16 हेतु कट ऑफ डेट 1सितंबर 2007 से 31 अगस्त 2009 तक के ही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। जिन खिलाडç¸यों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है उनका आधार कार्ड वह जन्म प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है।जिन खिलाडç¸यों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है उन्हें ट्रायल के पहले रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन हेतु विगत 6 वर्ष की मार्कशीट , आधार कार्ड , बर्थ सर्टिफिकेट इन सभी डॉक्यूमेंट की ओरीजनल कॉपी व 2 फोटो लाना अनिवार्य है रजिस्ट्रेशन हेतु रजिस्ट्रेशन व ट्रायल शुल्क 300 रुपए है। उक्त जानकारी सरगुजा क्रिकेट संघ के सचिव विनीत विशाल जायसवाल ने दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur