अम्बिकापुर, 30 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुशंधान केंद्र अजिरमा, अम्बिकापुर में 27 से 29 सितम्बर तक अन्तर महाविद्यालयीन सांस्कृतिक उत्सव (मड़ई- 2022) का आयोजन किया गया। जिसमें 32 कृषि महाविद्यालय के लगभग 750 छात्र-छात्रों ने प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर अपनी कला का जौहर दिखाया। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के, कृषि महाविद्यालय रायपुर ने प्रथम स्थान अलग-अलग विधाओं में हासिल की एवं राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुशंधान केंद्र अजिरमा अम्बिकापुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया किया। यह कार्यकम इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के मार्गदर्शन में एवं डॉ. आरबी तिवारी अधिष्ठाता राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुशंधान केंद्र, अम्बिकापुर के अध्यक्षता मैं यह अंतर महाविद्यालयीन सांस्कृतिक उत्सव मडई- 2022 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यकम के समापन के अवसर पर पारस नाथ राजवाड़े संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा कौशल विकास, तकनीकी मदीशिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं विधायक भटगांव, सूरजपुर की उपस्थिति मैं संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिधि के रूप में डॉ. जीके श्रीवास्तव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं सांस्कृतिक समन्वक डॉ. बीपी. कत्लम एवं इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, वैज्ञानिक गण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में अलग – अलग विधाओं में प्रतिष्पर्धा जरी रहा साथ ही 32 महाविद्यालय के अधिष्ठाता, वैज्ञानिक एवं अन्य छात्र – छात्रों मे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur