अम्बिकापुर,24 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सरगुजा द्वारा जिलाध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह के नेतृत्व में दरिमा मंडल में प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव पर सेवा पखवाडा कार्यक्रम में जल संरक्षण विषय एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री चंपा देवी पावले ने कहाँ कि जल संरक्षण जीवन के लिए आवश्यक है यह प्रकृति द्वारा मानवता के लिए जीव,जंतु वनस्पति के लिए आवश्यक है हम सभी को जल संरक्षण कैसे हो सके इस हेतु प्रयास करना चाहिए इसमें महिलाएं अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है हम अपने दैनिक जीवन में जो पीने, नहाने के समय जो अनावश्यक जल बर्बाद होता है उसको बर्बाद होने से बचाना चाहिए साथ ही क्षत के पानी को भी टंकी,कुँवा में संग्रह करना चाहिए जल का अधिक से अधिक संचय करना चाहिए। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार नदी सरोवर एवं एवं जल संरक्षण के लिए प्रयासरत है एवं समाज सेवी संगठन के माध्यम से प्रयास करते रहती हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह ने कहा कि जल का उपयोग कृषि,बाग- बागवानी सिंचाई हेतु महत्वपूर्ण है इस हेतु बारिश के पानी को बांध,तालाब,डबरी बड़ा कुआं बना कर पानी का संचय करना चाहिए, साथ ही फुहारे पद्धति,ड्रिप पद्धति से खेती कर कर भी जल का बचत किया जा सकता है साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए और वनों की अवैध कटाई को रोककर जल का संरक्षण किया जा सकता है इसके लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा और सामूहिक प्रयास से ही जल का संरक्षण संभव है ।कार्यक्रम में दरिमा मंडल प्रभारी विकास पांडेय,जिला मंत्री विजय व्यापारी, मंडल अध्यक्ष दरिमा गुरुशरण सिंह, महामंत्री महिला मोर्चा उमा पांडेय, सोनू तिग्गा,मंडल महामंत्री राजू सिंह अमृत लाल यादव, कमल सखी प्रभारी रीता कुर्रे, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीरा बैरागी, मंडल महामंत्री नंदनी,समरवती, बी.सी.कुशवाहा,श्रवण सिंह,विश्वजीत व्यापारी,मोती दास,शशिशेखर सिंह, रेमी राजवाडे,शेषमणि राजवाड़े, मुन्नी राजवाड़े, लीलावती,अनमैत, राम कुमारी पैकरा, पर्वतिया,सरपंच दूजे नाथ पैकरा, पंच,स्वयं सहायता समूह की बहने सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur