अम्बिकापुर 20 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। काम करने के दौरान मजदूर पर दीवार गिर जाने से एक मजदर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिलवत पिता दिरगंज उम्र 38 वर्ष कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम झगड़ाखाड़ का रहने वाला था। वह 15 सितंबर को गांव के ही दिन सिंह के साथ मजदूरी करने मनेन्द्रगढ़ गया था। यहां काम करने के दौरान दीवार दिलवंत के ऊपर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मनेन्द्रगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिजन मनेन्द्रगढ़ अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur