अम्बिकापुर,13 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। अणुव्रत क्रिएटिविटी का कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर देवीगंज रोड़ के यदुवंश नारायण सिंह सभागार गृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अतिथि रवि सिंह जो प्रथम व्यवस्थापक यदुवंश नारायण सिंह के सुपुत्र और सेवा निवृत्त अपर संचालक कृषि अभियांत्रिकी, किशोर सुराना तेरापंथ सभा सचिव और अणुव्रत प्रचार प्रसार प्रमुख, शीला जैन कोषाध्यक्ष शिशु मंदिर के राजरूप छाजेड़ की पत्नी, मंगला आसावा, मीरा साहू प्राचार्या सरस्वती शिशु मंदिर रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल के लगभग 300 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। मंच संचालन प्राचार्या मीरा साहू और ममोल कोचेटा ने किया। सिटी स्तर पर चित्रकला में ग्रुप एक में प्रथम स्थान पर श्रुति शर्मा विवेकानंद स्कूल, दूसरे स्थान पर सुमेघा वर्मा सरस्वती शिशु मंदिर, तीसरे स्थान पर नायशा और अनुग्रह दीक्षित ,विक्टोरिया पब्लिक स्कूल, ग्रुप दो में आराधना विविक्टोरिया पब्लिक स्कूल ,मान्या विक्टोरिया पब्लिक ,राशि सिंह और अंशिका विसनी डीएवी स्कूल से रहीं। ग्रुप तीन से सुहानी गुप्ता विक्टोरिया पब्लिक ,रीना यादव सरस्वती शिशु मंदिर ,करण सरकार विवेकानंद विद्या निकेतन से। इसी प्रकारण एकल गीत में चंद्र प्रभा पैकरा ,आरती एक्का,आशा भगत तीनो शासकीय कन्या परिसर से विजेता रही। समूह गीत में 6 से 8वीं में कन्या परिसर प्रथम विजेता रही। आशा भगत, चंद्र प्रभा पैकरा आरती एक्का, प्राची, मुस्कान, सौम्या प्रथम आकांक्षा, शिवानी,अनन्या, प्रियंका द्वितीय सरस्वती शिशु मंदिर, तमन्ना, मुस्कान, निष्ठा, सुजाता तृतीय स्थान पर सरस्वती शिशु मंदिर भाषण में द्वितीय ग्रुप ,प्रतीक्षा सिंह,प्रथम और कविता जायसवाल द्वितीय तृतीय ग्रुप में रौशनी बड़ा प्रथम, स्थान पर कन्या परिसर स्कूल की विजेता रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेहा सिह गहरवार, संगीता डागा, अर्चना सरकार, अर्चना सोनवानी, सुषमा जायसवाल, अरविन्द मिश्रा, आराधना सिंह, कर्णित गुप्ता,अपूर्वा दीक्षित, नैना आसावा, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिका व अभिभावक उपस्थित थे। विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र व गिफ्ट देकर उत्साह वर्धन किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur