अम्बिकापुर,08 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। भारत जोड़ो यात्रा का सरगुजा में शुभारंभ गुरुवार को हुआ। यात्रा के पहले दिन ग्राम पंचायत खैरबार एवं नगर निगम के चन्द्र शेखर आजाद वार्ड में पदयात्रा कर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की नाकामियों से अवगत कराया। लोगो की समस्याएं सुनी,समस्याओ का यथा सम्भव निराकरण किया। खैरबार के गड़ाघाट से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता की अगुवाई में प्रारंभ यात्रा बदुल्ला पारा, मछिन्दर पारा,करोंदा झरिया, अमहिया पारा,लौंगा पानी,सियोनपुर होते हुए खुदी पारा में समाप्त हुई। कांग्रेस अध्यक्ष और प्रगतिशील कृषक राकेश गुप्ता ने बरसात की कमी से जूझ रहे किसानों को धान की जगह वैकल्पिक फसल लेने की सलाह दी। उन्होंने किसानों के साथ खेत मे जाकर टमाटर की फसल में लगने वाले रोग का निदान और बेहतर फसल लेने का उपाय बताया। ग्रामीणों ने अस्पताल के सामने पुराने चौपाल मंच की मरम्मत की मांग पर तत्काल भूमि पूजन करा निर्माण कार्य शुरू कराया गया यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने सड़क नाली जैसी मांगे भी रखी। यात्रा का दूसरा चरण दोपहर बाद शुरू हुआ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद, महापौर डॉ अजय तिर्की, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, महामंत्री द्वीतेंद्र मिश्रा,ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा बंटी के नेतृत्व में नवापारा वार्ड नम्बर 16 की पार्षद श्रीमती गीता प्रजापति के निवास से शुरू होकर नवापारा, पटेल पारा,फुंदुर डिहारी होकर वार्ड क्रमांक 8 को कवर करते हुए वापस राजीव भवन में समाप्त हुई। दो पालियों में करीब 18 किलोमीटर की पद यात्रा के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और खस्ताहाल अर्थव्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया । वरिष्ठ पदयात्री अरुण मिश्रा को अखण्ड पदयात्री के सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रत्येक दिन एक एक पदयात्री का सम्मान किया जाएगा।
आज की पदयात्रा , मो इस्लाम खान, अरविंद सिंह गप्पू, राम विनय सिंह, जग्गनाथ कुशवाहा, सय्यद अख्तर हुसैन, आशीष वर्मा,अनूप मेहता, रजनीश सिंह, कलीम अंसारी, पापिन्दर सिंह, चुनमुन तिवारी, प्रमोद चौधरी, शैलेन्द्र सोनी, संध्या रवानी, मधु दीक्षित, मदन जायसवाल, संजय सिंह, लवकेश पासवान, शुभम जयसवाल, निक्की खान, नरेंद्र बाबरा, वीरेंद्र सिन्हा, नीतीश चौरासिया, विकास शर्मा, अविनाश कुमार, आनंदी तिग्गा, निखिल विश्वकर्मा, शकीला,पंकज शुक्ला सहित अन्य शामिल थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur