बैकुण्ठपुर 04 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल एवम भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के निर्देशानुसार किसान मोर्चा जिला कोरिया कार्यसमिति की बैठक दिनाक 02 सितम्बर 2022 को सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा श्याम बिहारी जायसवाल एवम प्रदेश से जिला प्रभारी राकेश तिवारी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद साहू की गरिमामय उपस्थिति में समस्त किसान मोर्चा के जिला एवम मंडल पदाधिकारी के साथ किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा एवम मोर्चा के जिले में चल रहे कार्यक्रमो की समीक्षा करते हुए जिले में समस्त मण्डलो में किसान मोर्चा के माध्यम से वर्तमान कांग्रेस सरकार के द्वारा बोनस में विलंब खाद की कमी दबाव पूर्ण दमननीति के खिलाफ संगठित होकर मजबूत विरोध दर्ज करने संकल्पित हुए, ताकि आगामी विधानसभा में किसानों के बीच भाजपा किसान मोर्चा को और मजबूती प्रदान किया जा सके ।उक्त कार्यक्रम में मुख्यतः श्याम बिहारी जायसवाल जिला महामंत्री,भानु घोष जी आशीष मजूमदार जिला कोषाध्यक्ष ,सुनील मिश्रा जिला मंत्री, रामबरन सिंह जिला उपाध्यक्ष, मंत्री प्यारे साहू ,मंत्री चंद्रप्रताप मण्डल अध्यक्ष सभाजीत यादव, विनोद राजवाड़े, अनिल साहू, लछमन, राजकुमार यादव, जयमंगल, महामंत्री जुगेंद्र साहू, गड़ेस यादव, नरायन सिंह, मुसाफिर सिंह, संजय साहू, रामजी साहू, सचितनन्द द्विवेदी, परमानन्द साहू एवं किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur