Breaking News

अम्बिकापुर@अनाधिकृत रुप से संचालित मुस्कान क्लिनिक को प्रशासन ने किया सीलबंद

Share

अम्बिकापुर,04 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। जिला मुख्यालय अंबिकापुर से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत साकालो में बगैर डिग्री के झोलाछाप डॉक्टर द्वारा बेधड़क होकर स्थानीय लोगों का इलाज कर रहा था। आश्चर्य की बात यह है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से महज 100 मीटर की दूरी पर यह क्लीनिक का संचालन कर ग्रामीणों का इलाज किया जा रहा था। लोगों को भी इतना विश्वास था कि लोग स्वास्थ्य केंद्र में ना जाकर झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज कराने पहुंचे थे। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर अम्बिकापुर जनपद के ग्राम सकालो में अनाधिकृत रूप से संचालित मुस्कान क्लिनिक को प्रशासन की टीम द्वारा सीलबंद किया गया। इसके साथ ही नर्सिंग एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई हेतु प्रकरण उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया गया। किशोर कुमार वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को ग्राम सकालो में अवैध रुप से संचालित मुस्कान क्लिनिक का जांच किया गया। क्लिनिक का संचालन गौतम हालदार के द्वारा एलोपैथिक ईलाज के लिए किया जा रहा था। क्लिनिक संचालक से क्लिनिक संचालन हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने कहा गया लेकिन वह कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाया। इस पर हल्का पटवारी व ग्राम वासियों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार किया गया और क्लिनिक को सील बंद करने की कार्यवाही की गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री हरि अखंड कीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ,24 घंटे गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन

Share अम्बिकापुर,31 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। नगर के मंगलपारा सिकरी रोड स्थित यज्ञ सेवा समिति द्वारा …

Leave a Reply