बीजेपी स्वागत मे नही रखना चाह रही कोई कमी
9 सितम्बर को स्वागत,रोड शो फिर कार्यकर्ता सम्मलेन को करेगे सम्बोधित,कोर कमेटी की बैठक मे शिवप्रकाश करेगे जिम्मा तय
रायपुर, 03 सितम्बर 2022। राजधानी मे भाजयुमो के हल्ला बोल से उत्साहित प्रदेश भाजपा सगठन उत्साहित कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियो का टेपो बनाये रखने पर ज़ोर दे रही है। इस बार 9 सितम्बर को रायपुर प्रवास पर आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगवानी के जरिये फिर एकजुटता दिखने की तयारी है। ततसबध मे राष्ट्रीय सगठन महामत्री शिवप्रकाश ने फुल प्रुफ प्रोग्राम चार्ट भी बनाया है। जिसमे सभी भाजपा लीडरो की जिम्मेदारी तय की गई है। सगठन महामत्री ने आज कोर कमेटी की बैठक बुलाकर भी सभी की जिम्मेदारी तय करने वाले है। करीब 6 साल बाद आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 9 सितम्बर को छत्तीसगढ़ मे अगले साल होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के अभियान का बिगुल फूकेगे। नड्डा साइस कॉलेज मैदान मे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ के सम्मेलन को सबोधित करेगे। इससे पहले उनका भव्य रोड शो होगा। इसके जरिए भाजपा अपनी एकजुटता और सरकार के खिलाफ हवा बनाएगी।
इन कार्यक्रमो की रूपरेखा तैयार करने राष्ट्रीय सगठन महामत्री शिवप्रकाश और सह प्रभारी नितिन नवीन ने शनिवार को ठाकरे परिसर मे बैठके की। इसमे शिवप्रकाश ने कहा कि भाजयुमो के प्रदर्शन से कार्यकर्ताओ, नेताओ मे आई एकजुटता और उत्साह से सरकार मे घबराहट आई है। इस उत्साह को बनाए रखना होगा। इसके लिए नड्डाजी के दौरे का पूरा उपयोग किया जाए। इसके बाद उन्होने दौरे के कार्यक्रमो को लेकर सुझाव लिए। इसमे तय किया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहले पाच घटे रायपुर शहर मे गुजारेगे। 9 तारीख को सुबह 11 बजे आने के बाद एयरपोर्ट मे स्वागत, साढ़े 11 से 1 बजे रोड शो करेगे जो तेलीबाधा से एकात्म परिसर तक होगा। फिर साइस कालेज मैदान मे कार्यकर्ता सम्मेलन रवानगी। तीन बजे मच से करीब 45 मिनट कार्यकर्ताओ को सबोधित करेगे। नड्डा के बाद सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के अलावा किसी भी नेता का सबोधन नही होगा। सभा के बाद 4.30 बजे पत्रकार वार्ता लेकर शाम 6 बजे से 10 बजे रात तक नड्डा ठाकरे परिसर मे प्रमुख पदाधिकारियो और फिर कोर ग्रुप की बैठक लेगे। उनका रात्रि विश्राम ठाकरे परिसर मे ही होगा। नड्डा 10 की सुबह 9 बजे सघ की बैठक के लिए जैनम भवन रवाना हो जायेगे। रोड शो के आयोजन की जिम्मेदारी बृजमोहन अग्रवाल, सभा स्थल आयोजन की राजेश मूणत,के साथ मोतीलाल साहू, अशोक बजाज और एयरपोर्ट मे स्वागत की जिम्मेदारी सासद सुनील सोनी को दी गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur