अम्बिकापुर 02 सितंबर 2022(घटती घटना)। एक युवक ने अज्ञात कारण से फांसी लगा लिया था। उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सबीन लकड़ा पिता ठाकुर लकड़ा उम्र 21 वर्ष ग्राम पम्पापुर दरिमा का रहने वाला था। 31 अगस्त को अज्ञात कारण से वह फांसी लगा लिया था। परिजन ने उसे फंदे से उतार कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur