रायगढ़,02 सितम्बर 2022। शासकीय वाहन की ठोकर से 2 बाईक सवार सहित 6 लोग घायल हुए है. जानकारी के मुताबिक आज दोपहर करीब 1 बजे सारगढ़ के ग्राम ग्वालिनडीही के पास हुई। दुर्घटना करने वाले वाहन को गाव वालो ने ही रोका, वहा स्थिति अप्रिय होने से पहले पुलिस पहुच गई।
बताया जा रहा है कि शासकीय वाहन चालक इतनी लापरवाही से वाहन चला रहा था कि उसने बाईक सवारो को देखने के बाद भी ठोकर मार दी। सरकारी वाहन बोलेरो जिसका नबर सीजी 02 7532 है और उसका वाहन चालक का नाम पता नही चला है, लेकिन दुर्घटना के बाद गाव वालो ने ही सरकारी वाहन को रोककर नाराजगी व्यक्त की। मौके पर अगर पुलिस नही पहुचती तो सरकारी वाहन चालक की पिटाई हो सकती थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur