अम्बिकापुर,28 अगस्त 2022 (घटती-घटना)।. मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नेत्र विभाग में भर्ती एक युवक की मौत बाथरूम में पैर फिसलने से अंदरूनी चोट लेने से हो गई। 25 अगस्त को उसे मोतियाबिन्द का ऑपरेशन हुआ था। युवक की मौत से इसके परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार अत्यंत गरीब है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजन के पास उसके अंतिम संस्कार करने के भी पैसे नहीं थे। इस स्थिति में शहर के समाजसेवी संस्था संकल्प युथ क्लब के सदस्यों ने मानवता का परिचय देते हुए परिवार को आर्थिक मदद ही नहीं बल्कि मृतक के परिवार होने का भी फर्ज निभाया और कंधा देकर पूरी विधिविधान से मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया।
जानकारी के अनुसार देवी सिंह उम्र 46 वर्ष विशुनपुर थाना गांधीनगर का रहने वाला था। उसे 25 अगस्त को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नेत्र विभाग में मोतियाबिन्द का ऑपरेशन कराया गया था। इसके बाद उसे वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया था। देर रात को वह शौच के लिए बाथरूम में गया था। जहां पैर फिसलने से वह गिर गया और जख्मी हो गया था। वार्ड में देख रेख के लिए मृतक का बड़ा बेटा था। पर रात में सो जाने के कारण उसे कुछ पता नहीं चला और मृतक काफी देर तक बाथरूम में ही पड़ा रहा। बेटे को जब जानकारी लगी तो वह उसे बाथरूम से घायल अवस्था में उठाकर अस्पताल में आपातकालीन कक्ष में ले गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 27 की दोपहर उसकी मौत हो गई।
इंसान होने का
निभाया फर्ज
एक परिवार पर उस समय आफत आ पड़ी जब घर के कमाऊ सदस्य की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। परिवार अत्यंत गरीब है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजन के पास उसके अंतिम संस्कार करने के भी पैसे नहीं थे। इस स्थिति में समाजसेवी संस्था संकल्प युथ क्लब के सदस्यों ने मानवता का परिचय देते हुए परिवार को आर्थिक मदद ही नहीं बल्कि मृतक के परिवार होने का भी फर्ज निभाया और कंधा देकर पूरी विधिविधान से मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया। संस्था के सदस्यां ने कहा कि संस्था के सदस्यों ने कहा कि हम लोग इंसान होने का फर्ज अदा किया है। हर इंसान को दूसरे इंसान की मजबरी को समझनी चाहिए। अंतिम संस्कार में अंकुर सिन्हा, अजीज टोप्पो, विकास सिंह चौहान आयुष सिन्हा, अमरनाथ बाघे, बाबू साहू, देवप्रताप, रुदन बड़ा, राम सिन्हा, साहिल टोप्पो, मोनू ठाकुर शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur