Breaking News

कुसमी@मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने निकाली किसान सम्मान यात्रा

Share

कुसमी 23 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने कुछ अलग अंदाज में कुसमी में मनाया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन ,दरसल युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुजस्सम नजर ने बताया की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री किसान हितैषी है, किसानों के लिए उन्होंने कर्जा माफ किया, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है, गोधन न्याय योजना के तहत गोबर और गोमूत्र की खरीदी की जा रही है,मुख्यमंत्री की किसान हितैषी सोच की वजह से
क्षेत्र के किसानों के साथ मिलकर किसान न्याय यात्रा निकाली गई, जो की कुसमी कृषि मंडी से शुरू हो कर बाबा चौक तक यात्रा निकाली गई,इसके पश्चात संसदीय सचिव चिन्तामणी महराज के कार्यालय में किसानों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया, कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन भगत, पूर्व नप उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, अरविंद तिवारी, बालेश्वर राम,मुजस्सम नजर, सोनू अली, वाहिद आलम, पूर्णिमा सेमरिया, सैफ अली, मिथलेश गुप्ता, विक्रम गुप्ता, दीपक बुनकर, प्रकाश भगत, मन्नान खान सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं क्षेत्र के किसान शामिल हुये।


Share

Check Also

कोरिया@ अगर जुलूस ही न्याय है तो अदालतों की जरूरत क्या?

Share जब भीड़ ताली बजाए और पुलिस जुलूस निकाले — तब संविधान चुप क्यों हो …

Leave a Reply