Breaking News

अम्बिकापुर@लर्निंग टैबलेट के फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ढाई लाख से ज्यादा की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर, 20 अगस्त 2022 (घटती-घटना)।. ठगी के मामले में सरगुजा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा लर्निंग टैबलेट के फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर शहर के एक व्यक्ति से वर्ष 2019 में 2 लाख 54 हजार 500 रुपए की ठगी की गई थी। पुलिस ने आरोपी को झारखंड के रांची से गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर निवासी हरजिन्दर सिंह छाबड़ा की मुलाकात 5 जून 2019 को नवीन डे से हुई थी। नवीन डे पूर्व में एक कंपनी में काम करता था। उसके द्वारा हरजिन्दर को लर्निंग टेबलेट कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनने का कहा गया। कंपनी द्वारा ऑनलाइन एजुकेशन का कार्य संपादित होता है। इसके झांसे में आकर कंपनी के दिए गए खाता में 2 लाख 54 हजार 500 रुपए डाल दिए थे। कंपनी द्वारा उक्त रकम के एवज में 20 लर्निंग टेबलेट दिया जाना था। उक्त राशि का भुगतान करने के पश्चात भी कंपनी द्वारा कोई टैबलेट नहीं दिया गया। हरजिन्दर द्वारा कई बार ईमेल के माध्यम से कंपनी को अवगत कराया गया कि मुझे उक्त कार्य का निष्पादन नहीं करना है। तो कंपनी द्वारा कहा गया कि आपकी पूरी जमा राशि आपके खाते में वापस कर दी जायेगी। इसके बावजूद भी कंपनी द्वारा कोई राशि इसके खाते में वापस नहीं किया गया था। परेशान होकर हरजिन्दर ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। एसपी भावना गुप्ता द्वारा आरोपी की पता तलाश हेतु सख्त निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला व सीएसपी अखिलेख कौशिक के नेतृव में निरीक्षक विजय प्रताप ङ्क्षसह ने सायबर सेल द्वारा आरोपी मुख्य आरोपी रणधीर कुमार प्रियदर्शी को झारखंड रांची से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 4 नग लर्निंग टैबलेट, एक एप्पल का लैपटॉप जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में निरीक्षक भारद्वाज सिंह, प्रधान आरक्षकअ सुधीर सिंह, आरक्षक अंशुल शर्मा, अशोक यादव कुंदन सिंह, शिव रजवाड़े शामिल रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@तेज रफ्तार पिकअप उछलकर चलती कार पर गिरी,मचा हड़कंप

Share -संवाददाता-सूरजपुर 30 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। जिले में शुक्रवार को एक बेहद अजीबो-गरीब और चौंकाने …

Leave a Reply